केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने एक बार फिर छपास की सीमाएं तोड़ दी हैं। मोदीजी को रेलवे की टिकटों पर ऑपरेशन सिंदूर के साथ छापा गया है। इससे पहले यह कारनामा कोविड टीकों के बाद मिले सर्टिफिकेट पर भी देखा गया था। जिसे बाद में हटाना पड़ा था।
क्यों हटाना पड़ा यह सब नीचे पढ़ें….
डॉ मुकेश कुमार-
आप जितनी कल्पना कर सकते हैं मोदी सरकार उससे भी सौ गुना ज़्यादा निर्लज्ज है। उसकी निर्लज्जता की मिसाल है आत्मप्रचार का उसका नया हथकंडा।
सेना के शौर्य को वह अपनी कामयाबी के रूप में प्रचारित कर रही है। रेल टिकट तक में मोदी जी की तस्वीर ऑपरेशन सिंदूर के साथ छापी जा रही है।
इसे देखकर आपके अंदर वितृष्णा पैदा होने के बाद पहला शब्द क्या आपकी ज़ुबान पर क्या आया बताइए।
देवेंद्र सिंह-
नरेंद्र मोदी जी के प्रचार की भूख देखिए, रेलवे टिकट पर भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम के प्रतीक ऑपरेशन सिंदूर को नरेंद्र मोदी के प्रचार के रूप में उपयोग किया जा रहा है।
इससे पहले कोविड के सर्टिफिकेट पर भी मोदी जी का फोटो छपा था और जब कोविड वैक्सीन से नागरिकों की मौत का दावा हुआ तो फोटो हटा ली गई।
भाविका कपूर-
Now Operation Sindoor is also being sold like a product and its advertisements are being given with Modi’s photo.
I have no words to describe how cheap the BJP party is. See the sample:

अपूर्व भारद्वाज-
रेलवे टिकट पर ऑपरेशन सिंदूर की फोटो है… शहीद कहीं नहीं हैं… बस मोदी जी हैं।
तिरंगा यात्रा निकली… पर तिरंगा पीछे छूट गया… आगे सिर्फ नेताओं की जय-जयकार हो रही है।
ये युद्ध सैनिकों ने लड़ा था… मगर श्रेय नेताओं को मिल रहा है। किसी पोस्टर पर एक भी शहीद का नाम नहीं… क्यों?
पुलवामा के बाद भी यही हुआ था… सेना की शहादत को वोट में बदल दिया गया था।
अब फिर वही हो रहा है… शहीद की चिता पर सत्ता की रोटियाँ सेंकी जा रही हैं।
कभी-कभी लगता है — वोट के लिए ये लोग देश भी बेच देंगे… और टीवी पर आकर कहेंगे “नेशन फर्स्ट”


