Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

मृतक की जेब से 15,000 रुपये पार, खुलासा करने वाले पत्रकार को थानेदार ने धमकाया, मामला बिगड़ा

सीतापुर। सदरपुर थाना क्षेत्र में एक बार फिर पुलिस और पत्रकार के बीच टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। पत्रकार संजय वर्मा ने सदरपुर थाना प्रभारी मुकुल वर्मा पर गंभीर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। मामला अल्हनापुर गांव के पास हुई एक सड़क दुर्घटना से जुड़ा है, जिसमें मृतक की जेब से कथित रूप से 15,000 रुपये निकालने का मामला उजागर करने के बाद से पत्रकार को लगातार दबाव और प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है।

संजय वर्मा का आरोप है कि जब उन्होंने अपने गांव भिटहरा में अवैध कब्जे की शिकायत की, तो थाना प्रभारी ने बदले की भावना से कार्रवाई करते हुए रात में पुलिस बल के साथ उनके घर पर दबिश दी। इस दौरान उनके परिवार के सदस्यों को भी परेशान किया गया।

पत्रकार ने 19 मई 2025 को पुलिस अधीक्षक सीतापुर को शिकायत सौंपकर न्याय की मांग की थी। इसके बाद 21 मई को महमूदाबाद के पत्रकारों ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।

इस ज्ञापन में अंबरीश गुप्ता, रामगोपाल, अंजू सिंह, दिलीप त्रिपाठी समेत कई स्थानीय पत्रकारों ने समर्थन जताया।

संजय वर्मा ने इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री, डीजीपी, प्रमुख सचिव गृह, प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष और हाईकोर्ट लखनऊ के मुख्य न्यायधीश को भी पत्र भेजा है।

उधर, उप जिलाधिकारी महमूदाबाद वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच क्षेत्राधिकारी महमूदाबाद से कराकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पूर्व दिए गए प्रार्थना पत्र की जांच भी सीओ महमूदाबाद के ही स्तर पर चल रही है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन