Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

सरकार जो छुपाना चाहती है, वही बताना पत्रकारिता का धर्म है : शीतल पी सिंह

ओम प्रकाश सिंह-

वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय की 11वीं पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब अयोध्या में “वर्तमान परिवेश में सोशल मीडिया की भूमिका” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

वरिष्ठ पत्रकार शीतल पी. सिंह ने कहा कि पहले ब्लैक एंड व्हाइट अखबार को कलर अखबारों ने चुनौती दी, फिर टेलीविजन ने अखबारों को चुनौती दी। अब टेलीविजन को सोशल मीडिया चुनौती दे रहा है। आज विश्व में मात्र तीन कंपनियां ही सोशल मीडिया को संचालित कर रही हैं। आम आदमी को सूचना के माध्यम से ताकतवर बनाना ही पत्रकारिता का उद्देश्य होना चाहिए। सरकार जो छुपाना चाहती है और जनता जो जानना चाहती है — वही बताना पत्रकारिता का धर्म है।

मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार राजीव ओझा ने कहा कि सोशल मीडिया अब मुख्यधारा की पत्रकारिता से भी आगे निकल चुका है। कई बार मुख्यधारा की पत्रकारिता सोशल मीडिया के दबाव में आ जाती है, जिससे बचने की आवश्यकता है। सोशल मीडिया पर ‘नेरेटिव’ सेट कर उसे फैलाने वालों से सतर्क रहने की जरूरत है। हम सभी को जागरूक होकर इसका उपयोग करना चाहिए।

पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि संघर्ष के समय भी अपने विचारों पर अडिग रहना प्रभावशाली व्यक्तित्व की पहचान है। राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय ऐसी ही विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने कभी भी अपने विचारों को अपनी पत्रकारिता के मार्ग में बाधक नहीं बनने दिया।

कार्यक्रम का संचालन विवेकानंद पाण्डेय ने किया। संगोष्ठी में वी.एन. दास, त्रियुग नारायण तिवारी, रमा शरण अवस्थी, सुमन गुप्ता, बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, इंद्रभूषण पाण्डेय, सूर्यकांत पाण्डेय, धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, कालिका प्रसाद मिश्र, पूर्व मंत्री अनिल तिवारी, प्रो अजय प्रताप सिंह, प्रो विक्रमा प्रसाद पाण्डेय, कमलेश श्रीवास्तव, रोहित पाण्डेय, मोहित पाण्डेय, दिवाकर सिंह, आकाश मणि त्रिपाठी, रामधीरज पाण्डेय, सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, राम कुमार सिंह, सूर्य नारायण सिंह, नाथ बक्श सिंह, केएम सिंह, प्रवीण तिवारी, प्रमोद पाण्डेय, पवन मिश्र, अमित मिश्र, केके मिश्र, उमेश सिंह, उग्रसेन मिश्र, अवधेश पाण्डेय बादल, ओम प्रकाश सिंह, खुन्नू पाण्डेय, निशेन्द्र मोहन मिश्र सहित बडी संख्या में प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति रही।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन