Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

सवाल यह है कि ‘दैनिक जागरण’ ने इतना झूठ छाप कैसे दिया?

देवरिया | दैनिक जागरण अपने आप को भले नंबर 1 अखबार कहे, लेकिन देवरिया में उसकी विश्वसनीयता घटने की वजह से रोज उसका ग्राफ गिर रहा है। यहां तक की लोग अखबार की खबर पर हंस रहे हैं।

दरअसल, देवरिया में टेबलेट घोटाला हुआ है। वितरण के लिए नायब नाजिर की देखरेख में रखे गए टैबलेट गायब हो गए। जांच हुई। दो लोग गिरफ्तार कर जेल भेजे गए।

27 मई के अंक में देवरिया जागरण ने इस घटना से संबंधित एक खबर छापी, जिसमें हेडिंग लगा – नायब नाजिर सहित तीन भेजे गए जेल। जबकि, हकीकत यह है कि नायब नाजिर अभी भी कोतवाली में हिरासत में रखा गया है। उससे मंगलवार की शाम तक पूछताछ होती रही।

नायब नाजिर के हिरासत में होने की खबर 28 मई के अमर उजाला और हिंदुस्तान ने हिरासत में रखे जाने की खबर छापी है। सवाल यह है दैनिक जागरण इतना झूठ कैसे छाप दिया। अखबार पढ़ कर लोग जागरण के बारे में खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

28 मई अमर उजाला का अंक। यह अखबार छाप रहा आज भी हिरासत में…

हिंदुस्तान का 28 मई का अंक जिसमें छापा है कि मंगलवार तक नायब नाजिर से पूछताछ हुई…

देवरिया से एक पाठक द्वारा भड़ास को भेजे गए मेल परआधारित

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन