Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

फर्जी FIR के खिलाफ पत्रकारों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग

बाँदा। जनपद बाँदा के पत्रकारों ने आज राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के युवा जिलाध्यक्ष नीरज निगम के विरुद्ध दर्ज की गई फर्जी एफआईआर और पुलिस दुर्व्यवहार के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज किया। बांदा प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री दिनेश निगम ‘दद्दा जी’ के नेतृत्व में पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक श्री पलाश बंसल से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि 2 जून 2025 को जीआईसी मैदान में आयोजित प्रदर्शनी के दौरान हुए विवाद में नीरज निगम को बिना किसी जांच व पक्षपक्ष सुनवाई के जबरन कोतवाली ले जाकर उनके खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कर दिया गया। प्रतिनिधिमंडल ने इस घटनाक्रम को मानवाधिकारों और पत्रकार सुरक्षा के विरुद्ध बताया और सीओ सिटी द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार और मोबाइल छीनने जैसे आरोप भी लगाए।

पत्रकारों ने ज्ञापन में निम्न चार प्रमुख मांगें उठाई-

  1. प्रकरण की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।
  2. नीरज निगम के विरुद्ध दर्ज फर्जी एफआईआर तत्काल निरस्त की जाए।
  3. पदर्शनी में महिलाओं के साथ हुई अभद्रता के आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही की जाए।
  4. नीरज निगम की सुरक्षा हेतु आवश्यक प्रबंध किए जाएं।

ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष दिनेश निगम दद्दा जी के साथ श्रीमती रूपा गोयल (महिला श्री प्रदीप कुमार त्रिपाठी राजा सुनील सक्सेना बालेंद्र तिवारी सुलोचना तिवारी संध्या धुरिया अंशु गुप्ता आसिफ अली इदरीस खान रोहित धुरिया आरके तिवारी सहित दर्जनों पत्रकार उपस्थित रहे।

एसपी श्री पलाश बंसल ने प्रतिनिधिमंडल को उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन