Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

इस हादसे के एकमात्र Surviver को लेकर जानना चाहता हूँ कि क्या ये वाक़ई में Miracle है या फिर Mystery ?

अनुराग मुस्कान-

जिस विमान में सवार 242 लोगों में 241 लोगों के शव इसक़दर झुलस चुके हों कि उनकी शिनाख़्त के लिए DNA Sampling करानी पड़े, जिस विमान के एक इमारत पर गिरने से उस इमारत में मौजूद 75 Resident Doctors की मौत हो जाए, उस विमान और इमारत के मलबे से एक व्यक्ति का अपने पैरों पर चलकर बाहर निकलना गले से नीचे नहीं उतरता है।

कहा ये भी जा रहा है उस व्यक्ति ने Emergency Exit Door खोलकर छलाँग लगाई जिससे उसकी जान बची। उस व्यक्ति की Seat 11A थी जो कि Emergency Exit वाली Seat ही होती है।

इस मामले की सघन जाँच होनी चाहिये क्यूंकि सवाल ये भी है कि कहीं ये हादसा किसी आशंका के चलते Take Off करते हुए विमान का Emergency Exit Door खोलने की वजह से तो नहीं हुआ ? हादसे के उन अंतिम पलों में जब पायलट भी Mayday के अलावा कुछ नहीं बोल पाया, कुछ नहीं कर पाया तो किसी को Emergency Exit Door खोलने के लिए इतना समय आख़िर कैसे मिल गया ? वो कब कूदा ? कितने ऊपर से कूदा और कहां कूदा जो उसके दोनों हाथ-पैर तक सलामत रहे ?

मैं इस हादसे के इस एकमात्र Surviver की सलामती की कामना करता हूँ लेकिन मैं ये भी जानना चाहता हूँ कि क्या ये वाक़ई में Miracle है या फिर Mystery ?


वक्त सभी मान्यताओं और मिथ को बदल देता है। पूरा इंटरनेट इसी सलाह से भरा है कि फ्लाइट में क्यों कभी सीट 11A नहीं लेनी चाहिए और क्यों यह सहूलियत के लिए नहीं है। आज इसी सीट ने जीवन देने का चमत्कार दिखाया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन