Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

NBCC संचालित आम्रपाली गोल्फ होम्स में ई-रिक्शा चालक की हत्या के बाद बवाल

गेट नंबर-3 पर मृतक के परिजनों का फूटा गुस्सा, पुलिस बुलानी पड़ी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट : आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी में कुछ दिन पहले हुए ई-रिक्शा चालक की पीट पीट कर दर्दनाक हत्या के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। मृतक के परिजन रविवार को अचानक सोसाइटी के गेट नंबर-3 पर पहुंचे और प्रशासन व सुरक्षा एजेंसी के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।

मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि जब वे न्याय की मांग को लेकर गेट पर पहुंचे, तो वहां मौजूद एक सिक्योरिटी गार्ड ने न केवल अभद्रता की, बल्कि धमकी भरे लहजे में यह कह डाला – “जैसे तुम्हारे भाई को मारा गया, वैसे ही तुम्हें भी मारा जा सकता है!”

इस टिप्पणी ने आग में घी का काम किया। गुस्साए परिजनों ने गेट नंबर-3 पर हंगामा किया, जिस कारण गेट नंबर-3 को बंद कर दिया, जिससे आवागमन बाधित हो गया और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मौके पर हंगामा बढ़ता देख पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

परिजनों का यह भी कहना है कि घटना NBCC के अधीनस्थ सोसाइटी मे हुई है, लेकिन न तो NBCC ने कोई जांच करवाई और न ही सुरक्षा में कोई सुधार किया। उल्टा मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस टालमटोल कर रही है और आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

मृतक के परिवार की मांगें:

मामले की CBI या निष्पक्ष एजेंसी से जांच करवाई जाए।

दोषियों को कङी से कङी सजा दी जाए।

NBCC की और सुरक्षा एजेंसी की जवाबदेही तय की जाएव

मृतक के परिवार को एक करोङ रुपए मुआवजा और सुरक्षा प्रदान की जाए।

सोसाइटी में रहने वाले अन्य लोग भी इस घटना को लेकर भयभीत और नाराज़ हैं। लोगों में यह सवाल गूंज रहा है — “क्या आज की तारीख में सोसाइटी में रहना सुरक्षित नहीं रहा? NBCC ने सोसाइटी को बरबाद कर दिया है।”

यह घटना केवल एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम की संवेदनहीनता का आईना है। अब देखना होगा कि प्रशासन और पुलिस इस पर क्या ठोस कदम उठाते हैं, या फिर एक और मामला फाइलों की धूल बनकर रह जाएगा?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन