Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

अडानी को तगड़ा झटका, इजराइल का हाइफा पोर्ट तबाह!

अनिल जैन-

इस समय भारत के टीवी चैनल चूंकि विमान हादसे में गीता की पुस्तक के बचने का जश्न मनाने में मशगूल हैं इसलिए वे यह खबर नहीं बता रहे हैं और शायद बताएंगे भी नहीं कि ईरान ने इजरायल पर जवाबी हमले में उसके हाइफा पोर्ट को तबाह कर दिया है।

इस हाइफा पोर्ट में भारत के अदाणी समूह का 1.2 अरब डॉलर का महत्वपूर्ण निवेश है। ईरान के इस हमले में इजरायली गेडोट ग्रुप लगभग पूरी तरह बर्बाद हो गया है, जो कि अदाणी समूह का इजरायली पार्टनर है। इसी के साथ मिल कर अदाणी ग्रुप ने हाइफा पोर्ट की 70 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी। इजरायल में अदाणी का यह सबसे बड़ा निवेश है।

इसमें लगा अदाणी का पैसा असल में भारतीय बैंकों और एलआईसी का है जो प्रकारांतर से भारत की जनता का है। बहरहाल हाइफा पोर्ट की तबाही से शेयर बाजार में अदाणी पोर्ट्स के शेयर गिर रहे हैं।



Vikram Narayan Singh Chauhan-

कोई मीडिया आपको बता रहा कि अडानी ने जो 10000 करोड़ हाईफा पोर्ट इजराइल में लगाया था वो स्वाहा हो गया है.

अडानी का पार्टनर इजरायल गैडोट ग्रुप इस हमले में बर्बाद हो गया है. अडानी ने रोजी मजदूरी से ये पैसा हासिल नहीं किया था. ये पैसा हमारे बैंको, एलआईसी का था.

अडानी की कहानी कुछ इस तरह हो गई है

बैठता हूं तो दर्द होता है,
दर्द होता है तो बैठ जाता हूं!

अब किसको फ़ोन लगाओगे, ईरान तो उठा नहीं रहा किसी का फ़ोन. ताज़ा वीडियो देखिए और आँखों को सुकून दीजिये. भक्तों के पापा की भविष्य की तस्वीर भी देखिये.

ईरान ने रात इजराइल में क़यामत ला दिया. इजराइल बस धुआँ धुआँ दिख रहा है .ऐसा मंजर जिससे अमेरिका तक कांप उठा है.सबसे बड़ा हमला ईरान ने हाइफ़ा पोर्ट (इसराइल) के ऑयल रिफाइनरी पर सैकड़ों बैलेस्टिक हाइपरसॉनिक मिसाइलों से किया.

ऑयल रिफ़ाइनरी में लगी आग से ज़हरीली गैसें और ख़तरनाक केमिकल्स हवा में फैल रहे हैं.ईरान ने इजराइल के आयरन डोम को भेद तेल अवीव और इलात में जमकर आरश ड्रोन बरसाए. इजराइल के लोग रात को बेसमेंट में रात बिताते देखें गये ईरान अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है, गाजा की लड़ाई लड़ रहा है. खबर है कि जार्डन को भी जुर्रत की क़ीमत चुकानी पड़ी है और एक शहर में आग का भयंकर मंजर देखा गया. ईरान किसी भी क़ीमत पर उस पर थोपा गया यह युद्ध नहीं रोकेगा.

इजराइल द्वारा जवाब में तेहरान और बुशहर ऑयल डिपो में बमबारी की गई है.ईरान के रक्षा मंत्रालय पर भी हमले की खबर है. ईरान ने 7 राज्यों में अपना एयर डिफेन्स सिस्टम एक्टिव किया है..चीन द्वारा फ़ौरी ईरान को मदद पहुँचाने की भी सूचना है.ये बहुत बड़ी मदद है जिससे ये युद्ध में निर्णायक भूमिका निभाएगी. इधर भारत अपने मित्र राष्ट्र ईरान के लिए किंकर्तव्यविमूढ़ बना हुआ है जो कि इतिहास में वह कभी नहीं रहा है. ये चुप्पी हमें बहुत भारी पड़ेगी.

ईरान ने अपना अब तक का सबसे बड़ा मिसाइल अटैक इजराइल पर किया है. ईरान ने इजराइल की राफेल डिफेन्स सिस्टम, आयरन डोम का तहस नहस कर दिया है.हाईफा के साथ लचीश (दक्षिण का हिस्सा तेल अवीव) और किरयात जात में यहूदियों के प्रार्थना स्थल को मिट्टी में मिला दिया है. इजराइल के हाईफा पोर्ट पर आज भी सैकड़ों मिसाइल गिरे है.वही बैलेस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव के बिन गुरियन एयरपोर्ट पर कोहराम मचा दिया है. सुबह से तेहरान के ऑयल डिपो और गैस रिफाइनरी पर हमला कर उसकी फोटो प्रसारित करने वाले इजराइल पर आज की रात बहुत भारी है. इस युद्ध में चीन अब खुलकर सामने आ गया है. मिडिल ईस्ट में चीन ने अपनी धमक दिखाकर अमेरिका को खुली चेतावनी दे दी है.इजराइल खामेनेई की हत्या करना चाहता है, लेकिन, 85 वर्षीय ईरान का यह सर्वोच्च नेता इजराइल का नामोनिशान मिटा देगा ऐसा लग रहा है.



कृष्णन अय्यर-

अदाणी के मालिकाना वाले हाइफ़ा पोर्ट, इसराईल, को ईरान ने सुपुर्द ए आग कर दिया है..1.2 अरब डॉलर का अदाणी का इन्वेस्टमेंट इस वक़्त जल रहा है..बर्निंग एंड बर्निंग!!!

70 हाइपरसोनिक मिसाइलों ने हाइफ़ा पोर्ट को ख़ुद की आगोश में ले लिया है..पूरा हाइफ़ा शहर तबाह ओ बरबाद है..

मैंने कल ही लिखा था कि अगर ईरान हाइफ़ा पोर्ट पर हमला करता है तो इसराईल से ज़्यादा नुक़्सान अदाणी को होगा..हो गया!!

हाइफ़ा पर ग्लोबल मीडिया की ख़बरें भी “हाइली सेंसर्ड” हैं..भारत की मिडिया की बात करना ही बेमानी है

अल जज़ीरा, CNN जैसे चैनल्स पर हाइफ़ा को देखने के बाद कहा जा सकता है कि हाइफ़ा बहुत बड़ी तबाही झेल रहा है..ईरान ने वो कर दिखाया है जो लगभग नामुमकिन था..

अदाणी इसराईल के ड्रोन भारत में सिर्फ़ असेम्बल करता है..ख़बर है कि अदाणी भारत से इसराईल को ड्रोन भेजेगा..

अगर अदाणी ने ईरान के ख़िलाफ़ इसराईल को 1 ड्रोन भी भेजा तो वो दिन भारत की इकॉनमी के लिए “बरबादी वाला दिन” होगा..

पूरी इस्लामिक दुनिया में भारत को दुश्मन मान लिया जाएगा..और देर सवेर इस्लामिक देश भारत में इन्वेस्टमेंट बंद कर देंगे..

भारत इस वक़्त उसी दोराहे पर है जिस दोराहे पर एक वक़्त पाकिस्तान था..पाकिस्तान अफ़ग़ानिस्तान जंग में शामिल हुआ था..और आज पाकिस्तान बरबाद है..

हाइफ़ा की बरबादी इसराईल और मोदी के लिए सबक़ है..अदाणी को बहुत बड़ा नुक़्सान है..ट्रम्प मज़े ले रहा है!!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
2 Comments

2 Comments

  1. Vikram Thakur

    June 16, 2025 at 7:52 am

    गजब चंपक लोग हैं भाई… पता घंटा कुछ नहीं और जमकर ज्ञान दे रहे हैं। इनके जैसे लोगों के लिए ही कहा गया है…
    जानकारी *** भर।
    ज्ञान *** रात भर।

  2. Kamlesh Tiwari

    June 16, 2025 at 9:54 am

    गुटका पान मसाला खाती भोली सी मीडिया को अभी इसका ज्ञान नहीं था, कुछ दिन में चला लेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन