Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

इन्वर्टर की बॉडी में छुपा रखा था 108 किलो गाँजा, नोएडा पुलिस ने धर लिया

ओ पी श्रीवास्तव-

गौतमबुद्ध नगर | नोएडा पुलिस ने उड़ीसा से रेलवे के माध्यम से बैटरी के इन्वर्टर के डब्बे में पैक कर गाँजा की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है और इस संबंध में चार अभियुक्तो धर दबोचा है। बरामद गांजा की कीमत तीस लाख रुपए बताई जा रही है।

सोमवार को डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बड़ा पार्क निम्मी बिहार के सामने, सेक्टर-88, गौतमबुद्धनगर से अवैध गाँजे की तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है और अभियुक्तों के कब्जे से 108 किलोग्राम अवैध गाँजा कीमत 25 से 30 लाख रुपये बरामद किया गया है।

उन्होंने बताया कि अभियुक्तों द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि यह गांजा उड़ीसा के रहने वाले एक व्यक्ति से रेलमार्ग के माध्यम से इनवर्टर की खाली बाड़ी में छिपाकर लाते है, जिससे किसी को शक न हो। वह लोग गांजे को एनसीआर क्षेत्र में घुम-फिर कर नशे के आदी लोगो को बेचते है।

इसी सम्बन्ध में एडीसीपी हृदयेश कुमार कठेरिया ने कहा कि गिरफ्तार अभियुक्त-

  • अब्दुल्ला पुत्र शहजाद जहाज निवासी वैसरेड़ी, थाना छपार, जिला मुजफ्फरनगर उम्र करीब 20 वर्ष।
  • सोवान पुत्र शमशाद निवासी बैसरेड़ी, थाना छपार, जिला मुज़फ्फ़रनगर उम्र करीब 19 वर्ष।
  • शाबान हसन पुत्र आमिर हसन निवासी महमूदनगर, थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 20 वर्ष और
  • समीर हसन पुत्र दिलशाद निवासी महमूद नगर, थाना कोतवाली नगर, जनपद मुज़फ्फ़नगर उम्र करीब 20 वर्ष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन