Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

Media Job

‘द फ्री प्रेस जर्नल’ को एंटरटेनमेंट डेस्क के लिए कंटेंट राइटर की तलाश

मीडिया संस्थान The Free Press Journal ने अपनी एंटरटेनमेंट डेस्क के लिए कंटेंट राइटर्स की भर्ती शुरू की है। यह मौका खासतौर पर उन पत्रकारों के लिए है, जो फिल्मों, ओटीटी कंटेंट और शोबिज की दुनिया को जीते हैं और जिन्हें रिव्यू लिखने का शौक है।

संस्थान ने साफ किया है कि यह वर्क फ्रॉम ऑफिस भूमिका है, जिसमें कार्यस्थल मुंबई का नारिमन प्वाइंट स्थित ऑफिस होगा। इच्छुक उम्मीदवारों से उम्मीद की गई है कि उनके पास मनोरंजन पत्रकारिता का अनुभव हो और वे फिल्म रिव्यू, एंटरटेनमेंट न्यूज कवरेज और मीडिया इवेंट्स की रिपोर्टिंग में दक्ष हों।

जरूरी योग्यताएं:

  • मनोरंजन पत्रकारिता में अनुभव अनिवार्य
  • रिव्यू और एंटरटेनमेंट स्टोरीज़ में निष्पक्ष और पैनी दृष्टि
  • सशक्त लेखन कौशल और मीडिया इवेंट्स को कवर करने की तत्परता

इच्छुक उम्मीदवार अपने अपडेटेड सीवी और बाइलाइन के साथ लेखन नमूने भेज सकते हैं। आवेदन [email protected] पर भेजे जा सकते हैं या 77108 74924 पर संपर्क किया जा सकता है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन