Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

इस चुनाव में बीजेपी पांचवें नंबर पर, सपा की हुई जीत!

उत्तर प्रदेश- भाजपा प्रत्याशी पांचवे स्थान पर… सीतापुर के महमूदाबाद नगर पालिका चेयरमैन के चुनाव में भितरघात- अन्तर्कलह से भाजपा पाँचवे स्थान पर पहुँची, सपा जीती !!

ज्ञानेंद्र शुक्ला-

….भारतीय जनता पार्टी में लुटिया कितने सोचे समझ तरीक़े से डुबोई जाती है उसकी बानगी है सीतापुर के महमूदाबाद नगर पालिका परिषद के उपचुनाव!

यहां टिकट के दो सशक्त दावेदार थे अतुल वर्मा और अंबरीश गुप्ता। पर बीजेपी की जिला इकाई को ‘आश्चर्यजनक तरीके’ व ‘रहस्यमयी कारणों’ से संजय वर्मा का नाम भा गया! इस नाम को टिकट मिलने की जानकरी ज्यों ही स्थानीय स्तर के बीजेपी कार्यकर्ताओं तक पहुंची वे भौंचक्के रह गए, उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्हें समझ ही नहीं आया कि जिस शख्स को जमीन पर सब कायदे से पहचानते तक नहीं उसे टिकट कैसे और क्यों दिया गया?

खैर जिला बीजेपी नेताओं की ‘प्रचंड दूरदृष्टि’ ने परम असर दिखाया, ये चुनाव 8825 वोट पाकर सपा प्रत्याशी आमिर अरफात जीत गए। निर्दलीय अतुल वर्मा को 7989 और अंबरीष गुप्ता को 4052 वोट मिले, बीजेपी प्रत्याशी पांचवे पायदान पर जा टिके।

यहां लोगों में चर्चा है कि बीजेपी के कुछ नेता विपक्षी दलों के मार्ग के कीलकंटक दूर करके अपने स्वयं के भविष्य का मार्ग प्रशस्त करने की मुहिम के प्रति समर्पित है। वैसे यहां के कतिपय बीजेपी नेताओं के ‘परम योगदान व प्रखर समर्पण’ के चलते लोकसभा चुनाव में बीजेपी के बागी नेता कांग्रेस के टिकट से चुनाव जीत गए थे। पता नहीं लखनऊ और दिल्ली में पार्टी आलाकमान तक ये जानकारियां व चर्चाएं पहुंचती भी हैं या नहीं???!!!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. रोहित गुप्ता

    August 14, 2025 at 1:18 am

    सीतापुर: बनिया में तेली समाज अब समझ गया कि कब कैसे क्या करना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन