Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

साढ़े अठारह साल बाद अनिल कुमार ने आजतक समूह से दिया इस्तीफ़ा, एनडीटीवी जाएँगे!

जब राहुल कंवल आजतक / इंडिया टुडे में हुआ करते थे तो उनके खास सहयोगी होते थे अनिल कुमार। राहुल कंवल के एनडीटीवी का सर्वेसर्वा बनने के बाद से ही अनिल कुमार के भी रिजाइन करने की चर्चाएं शुरू हो गई थी। अब अनिल ने ख़ुद ही सोशल मीडिया के माध्यम से गुडबाय के संबंध में जानकारी दे दी है। इस मौके पर उन्होंने कई पोस्ट / तस्वीरें जारी की हैं। देखें स्क्रीनशॉट-

अनिल कुमार ने एनडीटीवी जाने के बारे में ऑफिशियली अभी तक अनाउंस नहीं किया है लेकिन माना जा रहा है कि वे एनडीटीवी जाएँगे और राहुल कंवल की जिम्मेदारियों का बोझ कुछ हल्का करेंगे। इस बारे में जब ज़्यादा जानकारी के लिए अनिल कुमार से ह्वाट्सऐप के माध्यम से संपर्क किया गया तो उनका कोई जवाब नहीं आया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन