Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

झांसी जेल में कुछ तो दुर्गंध है : जज (देखें पूरी जाँच रिपोर्ट)

करण कुशवाहा की मौत जेलर कस्तूरी लाल गुप्ता, डिप्टी जेलर जगबीर सिंह चौहान और डिप्टी जेलर रामनाथ मिश्रा द्वारा पैसों को लेकर दबाव बनाने, प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए विवश करने के कारण होना प्रतीत होता है

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने जेल विभाग के डीजी सहित शासन के वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र भेजकर 30 सितंबर 2019 को ग्राम टिकरी, थाना मऊ रानीपुर, झांसी निवासी करण कुशवाहा पुत्र दयाराम कुशवाहा की झांसी जेल में संदिग्ध स्थिति में आत्महत्या के मामले में कठोरतम विधिक कार्यवाही की मांग की है.

अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि उन्हें प्राप्त अभिलेखों के अनुसार इस घटना के संबंध में मुख्य नयायाधीश, किशोर न्याय बोर्ड, झांसी हर्षिता सिंह द्वारा जांच करते 34 पृष्ठ की अपनी विस्तृत जांच आख्या सौंपी गई थी.

जाँच में उन्होंने निष्कर्ष निकाला था कि करण कुशवाहा की मौत जेल प्रशासन के अधिकारी जेलर कस्तूरी लाल गुप्ता, डिप्टी जेलर जगबीर सिंह चौहान और डिप्टी जेलर रामनाथ मिश्रा द्वारा राइटर से संबंधित पैसों को लेकर दबाव बनाने, प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए विवश करने के कारण होना प्रतीत होता है. साथ ही जांच में जेल प्रशासन द्वारा राइटर बनाने के लिए बंदियों से पैसे लेने, अनावश्यक जवाब बनाने, मारपीट करने जैसे आरोप सामने आए थे.

जज हर्षिता सिंह ने कहा था कि झांसी जेल में कुछ तो दुर्गंध है. सीजेएम झांसी ने यह जांच आख्या 23 जनवरी 2025 को ही डीएम तथा एसएससी झांसी को भेज दिया था.

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि उनकी जानकारी के अनुसार अब तक इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं हुई है. उन्होंने मामले को अत्यंत गंभीर बताते हुए प्रकरण में तत्काल एफआईआर दर्ज किए जाने, वरिष्ठ तेल अधीक्षक विनोद कुमार सोनी को तत्काल ट्रांसफर की जाने तथा दोषी अधिकारियों का उत्तरदायित्व निर्धारित किए जाने की मांग की है.

पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें-

https://drive.google.com/file/d/1fuWQf_UAAigipcpeHamo_cytY_LcnJNN/view?usp=drivesdk

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन