लखनऊ से बेस्ट रिपोर्टर का अवॉर्ड संदीप खेर को मिला
लखनऊ। भारत समाचार चैनल के वरिष्ठ संवाददाता संदीप खेर को इस वर्ष का “बेस्ट रिपोर्टर अवॉर्ड” मिला है। उन्हें यह सम्मान महाकुंभ की कवरेज और 24 घंटे चले यूपी विधानसभा सत्र के दौरान बेहतरीन रिपोर्टिंग प्रदर्शन के लिए दिया गया।
यह सम्मान लखनऊ स्थित एमज़े फ़न सिटी में आयोजित भारत समाचार चैनल की वार्षिक आम बैठक (AGM) में प्रदान किया गया, जिसमें पूरे प्रदेश से 75 से अधिक रिपोर्टर शामिल हुए।
कार्यक्रम में भारत समाचार के एडिटर-इन-चीफ ब्रजेश मिश्रा, सीईओ वीरेंद्र सिंह, और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने संदीप खेर को सम्मानित किया।
गौरतलब है कि संदीप खेर लगातार तीसरे वर्ष इस सम्मान से नवाज़े जा रहे हैं।
इस वार्षिक कार्यक्रम में संस्थान के पत्रकारों और कर्मचारियों को पूरे वर्ष की उत्कृष्ट कार्यप्रदर्शन के आधार पर सम्मानित किया गया, ताकि उन्हें बेहतर पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया जा सके।
AGM में प्रियव्रत दीक्षित को Best ANCHOR AWARD

भारत समाचार में प्रियव्रत दीक्षित को लगातार दूसरी बार बेस्ट ऐंकर अवार्ड से नवाजा गया है…बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और भारत समाचार चैनल के एडिटर इन चीफ ब्रजेश मिश्रा और सीईओ वीरेंद्र सिंह ने उनको ये सम्मान साल भर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को देखते हुए दिया है…प्रियव्रत दीक्षित ने बताया कि भारत समाचार 2 साल पहले ज्वाइन किया था… और दो साल में कई बार संस्था ने बड़े मौके दिए… चाहे वो महाकुंभ की कवरेज हो…. या 2024 का लोकसभा चुनाव हो…जिसको लेकर काफ़ी प्रशंसा की गई… स्टूडियो से लेकर ग्राउंड जीरो तक उनका बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए उनको यह अवार्ड दिया गया! …तमाम दर्शकों का भी शुक्रिया किया जो लगातार प्यार बनाए रहते हैं…
शोभित चतुर्वेदी भी हुए पुरस्कृत, पढ़िए उन्होंने सोशल मीडिया पर क्या लिखा है-

महाकुंभ में कवरेज के लिए बेस्ट रिपोर्टर का अवॉर्ड
इस बार ये अवॉर्ड मेरे लिए काफी खास है विपरीत परिस्थिति में साथ देने वाले चैनल को #भारतसमाचार कहते हैं। जब कुछ लोगों ने मेरे खिलाफ साजिश की मुझे बदनाम करने का प्रयास किया तब मेरा साथ दिया बॉस श्री Brajesh Misra जी और श्री Virendra Singh सर ने। सिर्फ साथ ही नहीं दिया बल्कि हमेशा ये एहसास भी दिलाया कि पूरा चैनल आपके साथ है!
मीडिया जगत में शायद ही किसी चैनल का ऐसा प्रबंधन होगा जहां विपरीत समय में अधिकांश लोग साथ छोड़ देते है, वहीं भारत समाचार अपने लोगों के साथ तब खड़ा होता है जब कोई नहीं होता! #भारतसमाचार संस्थान नहीं एक परिवार है जहां हर सदस्य के सुख दुख में पूरी टीम खड़ी होती है और जब आपको ऐसा साथ मिले तो कोई भी मुश्किल आसान लगती है। मुझे स्ट्रिंगर से ब्यूरो चीफ बनाने वाले और आजतक हर परिस्थिति में साथ देने वाले बॉस बृजेश मिश्र जी और वीरेंद्र सिंह सर के बारे में क्या कहूं, शब्द कम पड़ जाएंगे, आप दोनों पर एक किताब लिखी जा सकती है । इस सम्मान इस अवॉर्ड के लिए पुनः आप दोनों का दिल से आभार! मुझे गर्व है कि मैं इस टीम का हिस्सा हूँ! इस कार्यक्रम में कई गणमान्य हस्तियों समेत हर दिल अजीज चैनल के डायरेक्टर Gaurav Gulati भैया भी मौजूद रहे।



