Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

सीएम भजनलाल की PR टीम छोड़ योगी जी की टीम से जुड़ेंगे लेखक सुधांशु श्रीवास्तव!

युवा लेखक और पॉलिटिकल कंसल्टेंट सुधांशु श्रीवास्तव ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पीआर टीम से इस्तीफा दे दिया है। अब वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पीआर टीम का हिस्सा बनेंगे।

सुधांशु इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की टीम में भी काम कर चुके हैं और राजनीतिक रणनीति के क्षेत्र में उनका व्यापक अनुभव रहा है। उन्होंने पॉलिटिकल कंसल्टेंट के रूप में राजस्थान विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव और झारखंड चुनाव में रणनीतिक भूमिका निभाई है।

जनसंचार में मास्टर डिग्री लेने के बाद सुधांशु ने लेखन को अपना करियर चुना। उनके संपादन में वर्ष 2022 में ‘समाज सुधार अभियान’ शीर्षक पुस्तक भी प्रकाशित हो चुकी है।

राजनीतिक संचार और रणनीति में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सुधांशु का यूपी की टीम से जुड़ना, उनकी प्रोफेशनल यात्रा का अगला महत्वपूर्ण चरण माना जा रहा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन