Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

कॉरपोरेट लूट का फिर होगा बड़ा खुलासा : कोबरा पोस्ट की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बेनकाब होगा ‘धोखे का साम्राज्य’

नई दिल्ली। खोजी पत्रकारिता के लिए मशहूर संस्था कोबरा पोस्ट (Cobrapost) एक बार फिर भारतीय कॉरपोरेट जगत के काले सच को उजागर करने जा रही है। ‘The Lootwallahs–2: How Indian Business is Robbing Indians’ नाम से होने वाली इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पुराने और प्रभावशाली कॉरपोरेट दिग्गज के कथित फर्जीवाड़े, टैक्स चोरी और संदिग्ध लेन-देन से जुड़े गंभीर खुलासे किए जाएंगे।

कोबरा पोस्ट के मुताबिक यह मामला किसी एक गड़बड़ी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक पूरे “An Enterprise of Deceit” यानी धोखे के संगठित कारोबार की कहानी है। जांच में सामने आया है कि संबंधित कॉरपोरेट समूह के यहां भारी-भरकम नकद जमा (Mammoth Cash Deposits) रिलेटेड पार्टी के जरिए बड़े पैमाने पर अघोषित फंड डायवर्जन इनकम टैक्स की कथित चोरी और कई अन्य संदिग्ध व गैरकानूनी गतिविधियां लंबे समय से चुपचाप चलती रही हैं।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को कोबरा पोस्ट के संस्थापक-संपादक अनिरुद्ध बहल संबोधित करेंगे। इसके बाद एक अहम पैनल चर्चा होगी, जिसमें वरिष्ठ पत्रकार एम.के. वेणु, हरतोष बल, आशुतोष, हेमिंद्र हज़ारी, मुनिंद्र कुमार सहित कई चर्चित नाम शामिल होंगे।

कोबरा पोस्ट का दावा है कि यह खुलासा न सिर्फ एक कॉरपोरेट घराने की कार्यशैली पर सवाल खड़े करेगा, बल्कि यह भी दिखाएगा कि किस तरह सिस्टम की कमजोरियों का फायदा उठाकर कुछ बड़े कारोबारी घराने आम भारतीयों को आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचा रहे हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस का विवरण

तारीख: मंगलवार, 23 दिसंबर 2025

समय: दोपहर 3:00 बजे

स्थान: प्रेस क्लब ऑफ इंडिया, रायसीना रोड, नई दिल्ली

भड़ास इस बड़े खुलासे पर नज़र बनाए रखेगा। यह सिर्फ एक कॉरपोरेट की कहानी नहीं, बल्कि उस पूरे तंत्र की पड़ताल है जो कथित तौर पर लूट का हिस्सा बन चुका है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन