Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पुलिस ने द वायर के जम्मू-कश्मीर संवाददाता रहे जहांगीर अली का मोबाइल जब्त किया!

द वायर का प्रेस बयान

नई दिल्ली, 18 दिसंबर 2025

बुधवार, 17 दिसंबर 2025 की शाम को जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले की पुलिस ने द वायर के वरिष्ठ पत्रकार और लंबे समय से जम्मू-कश्मीर संवाददाता रहे जहांगीर अली के चरार-ए-शरीफ स्थित घर पर पहुंचकर कार्रवाई की।

पुलिस अधिकारियों ने न तो किसी कार्रवाई का कारण बताया और न ही किसी एफआईआर, केस, वारंट या अदालत के आदेश का कोई विवरण दिया। इसके बावजूद उन्होंने जहांगीर अली का मोबाइल फोन जब्त कर लिया। सुप्रीम कोर्ट द्वारा केंद्रीय एजेंसियों को जारी निर्देशों और जब्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की निष्पक्षता बनाए रखने से जुड़े सार्वभौमिक मानकों के विपरीत, पुलिस ने जब्त किए गए फोन का हैश वैल्यू जहांगीर अली को उपलब्ध नहीं कराया। हैश वैल्यू दर्ज करना इस बात को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक होता है कि हिरासत के दौरान डिवाइस में कोई डेटा जोड़ा या हटाया न जाए।

यह उल्लेखनीय है कि जहांगीर अली का फोन ऐसे समय में जब्त किया गया है, जब वे किश्तवाड़ स्थित रतले हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में कथित भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार के आरोपों पर रिपोर्टिंग कर रहे थे। छापे के समय, हमारे संवाददाता इसी परियोजना से जुड़े एक और खोजी स्टोरी पर काम कर रहे थे।

द वायर, जम्मू-कश्मीर पुलिस और प्रशासन द्वारा अपने संवाददाता को डराने-धमकाने की इस कोशिश का कड़ा विरोध करता है। यह घटना जम्मू-कश्मीर में पत्रकारों के खिलाफ हो रहे सुनियोजित उत्पीड़न का एक और उदाहरण है।

द वायर यह भी मांग करता है कि जहांगीर अली का मोबाइल फोन तत्काल लौटाया जाए और जिस समय से फोन पुलिस के कब्जे में गया है, उस पूरे समय की चेन ऑफ कस्टडी (हिरासत की विस्तृत जानकारी) भी उपलब्ध कराई जाए।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन