Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

“निशांत कुमार को बचाना है अमिताभ दास को फंसाना है”.. पूर्व IPS का बड़ा आरोप, देखें वीडियो

बिहार | बिहार के पूर्व आईपीएस अमिताभ दास का 44 सेकंड का एक वीडियो क्लिप वायरल है। इसमें वह आरोप लगा रहे हैं कि पुलिस ने उनके कमरे में कुछ सामान रखा है। पुलिस को लगातार ऊपर से निर्देश आ रहे हैं कि उन्हें फंसाना है और निशांत कुमार को बचाना है। बता दें कि अमिताभ दास ने इससे पहले एपस्टीन फाइल्स मामले में PM नरेंद्र मोदी को बर्खास्त करने के लिए राष्ट्रपति को लेटर लिखा था। हालांकि उनकी गिरफ्तारी हॉस्टल में NEET छात्रा की मौत केस में विवादित टिप्पणी करने पर हुई है…


मनोज सा-

पूर्व IPS अमिताभ दास को बिहार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें पाटलिपुत्र स्थित पटना स्काइज अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया गया। अमिताभ दास के खिलाफ पटना के चित्रगुप्त नगर थाने में FIR दर्ज की गई थी।

हाल में ही अमिताभ दास ने पटना में NEET छात्रा के साथ दुष्कर्म और मौत के मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे का नाम लिया था। उनका साफ कहना था कि जब लड़की के पिता भाई चाचा का DNA रिपोर्ट मैच करवाया जा रहा है तो फिर नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का भी DNA टेस्ट होना चाहिए।

इसी आधार पर उनके खिलाफ अफवाह फैलाने का आरोप लगा था। इसी आरोप में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी से पहले उनकी मेडिकल जांच भी कराई गई है।

RSS BJP के राज में और सुशासन बाबू के सरकार में जो सच बोलेगा उसे जेल में डाल दिया जाएगा।


प्रेम भारद्वाज-

नीतीश कुमार के बेटे पर आरोप लगाने वाले IPS के घर पुलिस की रेड!

बिहार के पटना में कुछ दिनों पहले एक NEET की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी, जिसकी जांच CBI कर रही हैं!

पुत्र निशांत के साथ सीएम नीतीश कुमार

लेकिन पटना के पूर्व IPS अमिताभ दास सोशल मीडिया के माध्यम से बार-बार आरोप लगा रहे कि असली दोषी नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार हैं, इसलिए प्रशासन इस मामले में लीपापोती कर रहा हैं!

आज अमिताभ दास के घर पुलिस का छापा पड़ गया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया हैं, पुलिस का कहना हैं कि भ्रामक आरोप लगाने के जुर्म में ये करवाई कि गई हैं!

अब सच क्या है और झूठ क्या हैं वो तो जांच का विषय हैं, लेकिन एक पूर्व IPS जेल जाते हुए अपनी बात दोहरा रहा हैं तो दाल में कुछ तो काला है ही!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन