Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

सहारा टीवी न्यूज़ नेटवर्क/सहारा इंडिया मास कम्युनिकेशन में धरनारत कर्मियों के बकाया भुगतान के लिए नीलामी प्रक्रिया तेज हुई!

नोएडा। कर्मचारियों के वेतन और अन्य बकाया भुगतान न होने के मामले में प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए सहारा टीवी न्यूज़ नेटवर्क/सहारा इंडिया मास कम्युनिकेशन से जुड़े नोएडा स्थित दफ्तर की नीलामी प्रक्रिया को तेज कर दिया है।

बता दें कि उपजिलाधिकारी दादरी के निगरानी में सहारा के नोएडा परिसर की तीन संपत्तियों की नीलामी प्रक्रिया आगामी 7 अप्रैल को की जानी है।

जारी सूचना के अनुसार, यह कार्रवाई Sahara India की मीडिया इकाइयों—सहारा इंडिया मास कम्युनिकेशन और सहारा इंडिया टीवी नेटवर्क—पर बकाया श्रम देय राशि की वसूली के लिए की जा रही है। कर्मचारियों का करीब 6.66 करोड़ रुपये बकाया बताया जा रहा है।

अपनी मांगो पर अड़े कर्मचारी

सहारा मीडिया के वरिष्ठ सहयोगी संजय दुबे ने भड़ास से हुई बातचीत में बताया कि मौके पर 327 कर्मचारी धरने पर बैठे हुए हैं। यह लोग करीब पिछले 246 दिनों से लगातार प्रांगण में धरनारत हैं। और जब तक हमारी मांगे मानी नहीं जाती हैं, जब तक सभी कर्मचारियों का बकाया वेतन व अन्य लाभ चुकाया नहीं जाता हम लोग यहां से हिलेंगे भी नहीं।

उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा सील किए जाने की जो प्रक्रिया है वह छह महीने पहले की गई थी। इसके बावजूद कुछ अराजकतत्वों द्वारा सील तोड़कर कम्पाउंड के भीतर से चोरी की जा रही थी, जिसके बाद आज फिर से सील किए जाने की प्रक्रिया की गई है। इस प्रक्रिया का हम लोगों के धरने पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

संजय दुबे ने बताया कि इतिहास में यह पहली बार है जब किसी कंपनी के कर्मचारियों ने संस्थान में कार्यरत रहते हुए उसे सील कराया हो और कर्मचारियों के हक की लड़ाई लड़ते हुए धरना प्रदर्शन के माध्यम से उसकी नीलामी प्रक्रिया को अंजाम तक पहुंचवाया हो।

नीलामी की तैयारी

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बकाया की वसूली के लिए सेक्टर-11 स्थित सहारा इंडिया कॉम्प्लेक्स की संपत्तियों की नीलामी भी की जाएगी। इसमें तीन व्यावसायिक प्लॉट शामिल हैं—

  • फ्लैट C-2 (5126.50 वर्गमीटर) – न्यूनतम कीमत: ₹95.88 करोड़
  • फ्लैट C-3 (5310.45 वर्गमीटर) – न्यूनतम कीमत: ₹98.94 करोड़
  • फ्लैट C-4 (5525.57 वर्गमीटर) – न्यूनतम कीमत: ₹1.02 करोड़ से अधिक

यह नीलामी उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता-2006 के तहत कराई जाएगी, जिसकी निगरानी के लिए नायब तहसीलदार को नीलामी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

प्रशासन ने इच्छुक खरीदारों से कहा है कि वे नीलामी से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए तहसील दादरी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

प्रकरण से संबंधित खबर…

नोएडा की दादरी तहसील में 7 अप्रैल को सहारा मीडिया की इन तीन इमारतों की लगेगी बोली

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
3 Comments

3 Comments

  1. poonam saraswat

    March 18, 2026 at 4:06 pm

    धरने पर बैठे कर्मचारियों को भी परिसर खाली करने के निर्देश दिए गए हैं।…… fake news mat failie…shame on you

  2. Harsh

    March 18, 2026 at 4:08 pm

    फेक न्यूज़ मत चलाइए आपको शर्म आनी चाहिए हम सारे कर्मचारी परिसर में ही धरने पर बैठे हैं झूठा चैनल

  3. Shambhu Kumar Ghosh

    March 18, 2026 at 4:32 pm

    भाई साहब आपको कहा से सपना आ गया की धरना पर बैठे हुए कर्मचारी को धरना स्थल परिसर खाली करने का निर्देश दिया गया है थोड़ा टाईम निकल कर नोएडा सहारा कैंपस सेक्टर 11 में आकर अपने आँख कान से उसकी पुष्टि कर सकते हैं धन्यवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन