Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

राजस्थान

चेतन गोस्वामी को मिला युवा पत्रकारिता सम्मान ‘राजस्थान की जान’

chetan

जयपुर। युवा पत्रकार  चेतन गोस्वामी को वर्ष 2014 के लिए ‘राजस्थान की जान’ युवा पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। गोस्वामी को यह सम्मान पत्रकारिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया। उन्हें यह सम्मान सरदारशहर में 20 सितंबर को एक साप्ताहिक समाचार पत्र की ओर से अपने छठे स्थापना दिवस पर स्थानीय राम मंच में आयोजित एक भव्य समारोह में मुख्य अतिथि, सरदारशहर के पूर्व विधायक अशोक पींचा ने प्रदान किया।

कार्यक्रम के अन्य अतिथियों में समाजसेवी जितेंद्रसिंह शेखावत, डीएसपी महेंद्र सैनी, जीवीएम के हिमांशु दुगड़, राजस्थानी साहित्यकार घनश्याम कच्छावा, भाजपा युवा नेता पवन जौड़ा, विकास मंच अध्यक्ष राजेंद्र राजपुरोहित, भंवरलाल व्यास, जनसंपर्क अधिकारी कुमार अजय, कांग्रेसी नेता हंसराज सिद्ध एवं संपादक संजय प्रजापत उपस्थित थे।

लोक कलाकारों ने मोहा मन

इस अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में लोक सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्व प्रसिद्ध राजस्थानी लोक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। जयपुर, जोधपुर एवं बाड़मेर से कालबेलिया, लंगा सहित अनेक राजस्थानी सांस्कृतिक कार्यक्रमों में ख्याति अर्जित करने वाले कलाकारों ने देर रात तक ऐसा समां बांधा कि लोग झूमने को विवश हो गए। लक्ष्मी सपेरा ग्रुप की प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया।

अंतर्राष्ट्रीय ट्रोमपेड कलाकार आमिर बिहानी एवं अभिनेता महेंद्र गौड़ ने भी कार्यक्रम में शानदार रंग बिखेरे। हास्य कलाकार मुरारी पारीक ने लोगों को खूब हंसाया तथा सहजाद ने कार्यक्रम को परवान चढ़ाते हुए धरती धोरां री, वो महाराणा प्रताप कठे… जैसे गानों से राजस्थान की आन बान और शान का गुणगान किया। कार्यक्रम का संचालन अशोक भोजक ने किया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन