Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

NDTV के ऑटो प्लेटफॉर्म में डिप्टी एडिटर बने अंकुर तनेजा

मीडिया जगत में एक अहम बदलाव के तहत Ankur Taneja ने NDTV के ऑटो प्लेटफॉर्म NDTV AutoMate से डिप्टी एडिटर के रूप में नई पारी की शुरुआत की है।

अंकुर तनेजा इससे पहले भी NDTV से जुड़े रह चुके हैं और अब नए रोल में वापसी को उन्होंने खास और महत्वपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि इस भूमिका में वे संपादकीय पहलों में सक्रिय योगदान देने के साथ-साथ AutoMate टीम के साथ मिलकर ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी विश्वसनीय और प्रभावशाली कंटेंट तैयार करने पर काम करेंगे।

उन्होंने यह भी संकेत दिया कि वे इंडस्ट्री के पार्टनर्स और सहयोगियों के साथ मिलकर ऑटो जर्नलिज्म को और मजबूत बनाने की दिशा में काम करेंगे।

मीडिया इंडस्ट्री में उनकी वापसी को एक अहम मूव माना जा रहा है, खासकर ऐसे समय में जब ऑटो सेक्टर से जुड़ा डिजिटल कंटेंट तेजी से विस्तार कर रहा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन