Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

कविता संग्रह ‘तुम्हारे लिए’: डॉ. नागेश को मिला काव्य वीणा पुरस्कार

Nagesh ko Kavya vina samman

कविता संग्रह ‘तुम्हारे लिए’ हेतु डॉ. नागेश पांडेय ‘संजय’ को कोलकाता के भारतीय भाषा परिषद सभागार में 20 सितम्बर को काव्य वीणा पुरस्कार प्रदान किया गया. पुरस्कार स्वरूप प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह, अंगवस्त्र, श्रीफल और इक्यावन हजार रुपये की सम्मान राशि मुख्य अतिथि साहित्य अकादमी, नई दिल्ली के हिन्दी समिति संयोजक डॉ. सूर्य प्रसाद दीक्षित ने प्रदान की. यह पुरस्कार प्रति वर्ष परिवार मिलन संस्था द्वारा प्रदान किया जाता है.

डॉ. नागेश ने अपनी पुरस्कृत कृति पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी को भेंट की डॉ. नागेश मूल रूप से बाल साहित्यकार हैं और अब तक बाल साहित्य की दो आलोचनात्मक पुस्तकों सहित उनकी कुल 25 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं. उनकी रचनाओं का अंग्रेजी, गुजराती, मराठी, कन्नड़, उर्दू, नेपाली, ओड़िया और राजस्थानी भाषाओँ में अनुवाद भी हुए हैं.
 
डॉ. नागेश, राजेंद्र प्रसाद महाविद्यालय, मीरगंज बरेली में शिक्षा विभागाध्यक्ष के रूप में सेवारत हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन