Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

अमर उजाला और हिंदुस्तान के कई संस्करण एक दूसरे की प्रिटिंग प्रेस में छप रहे हैं!

मनीष दुबे-

अमूमन ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है जब किसी बड़े मीडिया समूह का अखबार अन्य किसी न्यूज़पेपर के प्रिंटिंग से छपकर निकल रहा हो। खासकर तब जब वो एक स्थापित समाचार पत्र हो।

इसी क्रम में हिंदी पट्टी के बड़े अखबारों में शुमार अमर उजाला और दैनिक हिंदुस्तान के बीच कई शहरों और जिलों में प्रिंटिंग प्रेस साझा करने को लेकर समझौते की चर्चा है।

सूत्रों के मुताबिक, दोनों अखबार समूह कुछ संस्करणों की छपाई एक-दूसरे की प्रिंटिंग यूनिट्स से करा रहे हैं। यह प्रक्रिया दोनों अखबारों के बीच हुए एक करार के बाद शुरू की गई है।

भड़ास को मिले इनपुट के अनुसार, दैनिक हिंदुस्तान दिल्ली एनसीआर, पंजाब, चंडीगढ़ में अमर उजाला की कापियां छाप रहा है। अगले माह से गोरखपुर, इलाहाबाद और कुछ जिलों में हिंदुस्तान की प्रतियां अमर उजाला की प्रेस में छपेंगी।

अभी बरेली और मुरादाबाद हिंदुस्तान संस्करण, अमर उजाला की यूनिट में छप रहा है। जिसे करीब एक सप्ताह से ज्यादा (एक मई से छपना शुरू हुआ है) का समय हो चुका है।

दरअसल, प्रिंट मीडिया पिछले कुछ वर्षों से बढ़ती लागत, घटते विज्ञापन और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की चुनौती का सामना कर रहा है। ऐसे में कई मीडिया संस्थान खर्च कम करने के लिए प्रिंटिंग, वितरण और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में साझेदारी का रास्ता अपना रहे हैं।

हालांकि, इस तरह की व्यवस्थाओं को लेकर मीडिया जगत में बहस भी छिड़ी हुई है। कुछ लोगों का कहना है कि जब बड़े अखबार संसाधन साझा करने लगते हैं, तो पाठकों को भी पारदर्शिता के तहत इसकी जानकारी मिलनी चाहिए। और अखबार की प्रतियों का दाम कम करना चाहिए।

डिजिटल दौर में जहां अखबारों का फोकस तेजी से ऑनलाइन सब्सक्रिप्शन और डिजिटल रेवेन्यू पर बढ़ रहा है, वहीं प्रिंट संस्करणों में लागत नियंत्रण अब बड़ी प्राथमिकता बनता जा रहा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन