Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

हिंदुस्तान अखबार की इस विज्ञापन से हुई कमाई तेल ख़रीद के लिए राजकोष में जमा होनी चाहिए!

दैनिक हिंदुस्तान एक बार फिर अपने संपादकीय और व्यावसायिक संतुलन को लेकर सवालों में घिर गया है। सोशल मीडिया पर अखबार की आलोचना हो रही है कि एक तरफ प्रधानमंत्री Narendra Modi ने देशवासियों से अनावश्यक सोना नहीं खरीदने की अपील की, वहीं अगले ही दिन अखबार ने अपने फ्रंट पेज पर बड़े ज्वैलरी विज्ञापन प्रकाशित कर दिए।

आलोचकों का कहना है कि अखबार के पहले पन्ने पर गहनों की खरीदारी को बढ़ावा देने वाला विज्ञापन छापा गया, जबकि दूसरे पेज पर प्रधानमंत्री की अपील वाली खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गई। इसे लेकर सोशल मीडिया पर तंज कसा जा रहा है कि जब बात विज्ञापन और कमाई की हो, तो प्रधानमंत्री की अपील भी पीछे छूट जाती है।

कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि यदि देश आर्थिक संयम और बचत की बात कर रहा है, तो क्या अखबारों को भी अपनी विज्ञापन नीति में कुछ संवेदनशीलता नहीं दिखानी चाहिए थी?

इस पूरे मामले में Shashi Shekhar का नाम लेते हुए भी टिप्पणी की जा रही है कि कम से कम प्रधानमंत्री की अपील का सम्मान करते हुए ऐसे विज्ञापनों से परहेज किया जा सकता था।


कल प्रधानमंत्री मोदी ने जनता से अनावश्यक सोना नहीं ख़रीदने की अपील की और आज हिंदुस्तान अख़बार ने फ़्रंट पेज पर ज्वैलरी का विज्ञापन छाप दिया ताकि खरीदारी ज़्यादा हो। और दूसरे पेज पर पीएम की सबसे ऊपर ख़बर छप दी कि सोना ना ख़रीदों।
विज्ञापन से अख़बार की कमाई हो रही थी तो भाड़ में जाय पीएम की अपील।
क्या शशि शेखर जी, पीएम साहब की तो सुन लेते। इस विज्ञापन से मिला पैसा तेल ख़रीद के लिए राजकोष में जमा होना चाहिए-अजीत सिंह राठी, वरिष्ठ पत्रकार

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन