Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

कुमार विश्वास का शीशमहल, चांदी के बर्तन और लाखों के झूमर चर्चा में, देखें वीडियो/तस्वीरें

नोएडा : कथावाचक कुमार विश्वास का नोएडा में बना आलीशान घर चर्चा में है। कुमार विश्वास उन श्रीराम की कथा सुनाते हैं जो अपने पिता का वचन पूरा करने के लिए 14 वर्ष वनवास काटने निकल पड़े थे। उन्हीं मर्यादा पुरुषोत्तम की कथा सुनाकर कुमार विश्वास ने इतना माल कूटा की इस आलीशान घर में चांदी के बर्तनों में भोजन करते हैं। हाल ही में यह चर्चा तब और बढ़ी जब यूट्यूबर काम्या जानी उनका घर देखने पहुंची और वीडियो शूट किया…


यट्यूबर कर्ली टेल्स ने अपने चैनल पर कुमार विश्वास के आलीशन घर को दिखाया है जिसमें वो घर में एंट्री करते हुए कह रही हैं कि
आज हम मिलने जा रहे हैं भारत के बेस्ट कवि से और कुमार विश्वास कह रहे हैं कि भगवान राम की कृपा से मिले इस छोटे से घर में आपका स्वागत है
कुमार विश्वास नोएडा में बने आलीशान घर में रहते हैं चांदी के बर्तनों में खाना खाते हैं घर में जिम स्पॉ सबकुछ है और मिट्टी की बात करते हैं कि सबकुछ मिट्टी है हम किराएदार हैं ये बातें अजीब नहीं लगतीं…?
सोचिए जो राम कथा कह रहा है और कथा को कहने के पैसे ले रहा है वो इतने आलीशान घर में रहता है उन्हीं भगवान के आम भक्त किन हालातों में रह रहे हैं…-सौरभ यादव, पत्रकार


शिवम यादव-

  • स्पा सेंटर
  • स्टीम रूम
  • जिम
  • थिएटर
  • लिफ्ट
  • 5 स्टार रूम
  • स्विमिंग पूल
  • चांदी के बर्तन

ये वही दरबारी कवि है जो कभी केजरीवाल के दरबार में थे फिर मोगली साहब के दरबार में गए तो केजरीवाल इन्हें भ्रष्ट लगने लगे, अब कई सो करोड़ रुपए का बना शीशमहल का टूर दे रहे है पिछले दिनों राजस्थान सरकार में कार्यरत इनकी पत्नी कर भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके है।

ये खुद रामकथा कहते है और लोगों को मायाजाल भ्रमजाल से मुक्त होने की सलाह देते है।


मिथिलेश धर-

सोशल मीड‍िया पर लोग कुमार व‍िश्‍वास को ट्रोल कर रहे हैं। लेक‍िन सवाल ये है क्‍यों?

आख‍िर कोई भी इंसान पैसा क‍िसल‍िए कमाता है? ताक‍ि वह अपने और पर‍िवार के ल‍िए बेहतर जीवन, अच्‍छा घर, सुख-सुव‍िधाएं और सम्‍मानजनक लाइफस्‍टाइल हास‍िल कर सक। अगर कोई अपने हुनर, मेहनत और लोकप्रियता के दम पर पैसा कमा रहा है तो उसमें द‍िक्‍कत क्‍या है?

कुमार व‍िश्‍वास कोई रातों-रात बने चेहरे तो हैं नहीं। सालों से इस क्षेत्र में हैं, मंचों पर पहचान है, लाखों लोगों से जुड़ाव है और अपनी वाकपटुता के दम पर उन्‍होंने ये मुकाम बनाया है। कव‍ि सम्‍मेलनों में वे लाखों रुपए फीस लेते हैं, रामकथा के ल‍िए चार्ज करते हैं, क‍िताबों से रॉयल्‍टी आती होगी, दूसरे और व्‍यवसाय हैं। यानी कमाई के कई स्रोत हैं, वैध हैं और टैंलेंट पर आधार‍ित हैं। जब आदमी के पैसा होगा तो वह चांदी क्‍या, सोने की थाली में भी खा सकता है।

हर पेशे में सफल लोग अपनी कीमत वसूलते हैं। कोई अभ‍िनेता फ‍िल्‍मों से कमाता है तो कोई क्र‍िकेटर ब्रांड एंडोर्समेंट से, उद्योगपति कारोबार से तो वक्‍ता और कव‍ि अपने शब्‍दों से। फ‍िर कुमार व‍िश्‍वास को लेकर इतनी बेचैनी क्‍यों? सिर्फ इसल‍िए क‍ि वे कभी राजनीत‍ि से जुड़े रहे हैं?

अरव‍िंद केजरीवाल से उनकी तुलना बेवजह और घसीटी जा रही है। दोनों की राहें अलग हैं, पेशे अलग हैं और कमाई के तरीके भी अलग। हर सफल आदमी को क‍िसी राजनीत‍िक चश्‍मे से देखना जरूरी तो नहीं होता।

सच तो यह है क‍ि यहां लगभग हर व्‍यक्‍त‍ि अपने ह‍िसाब से पैसा कमाने, बेहतर जीवन जीने और अपनी सुव‍िधाएं बढ़ाने की कोश‍िश कर रहा है। हम सब भी तो यही चाहते हैं- अच्‍छा घर बेहतर गाड़ी, सुरक्ष‍ित भव‍िष्‍य, आरामदायक ज‍िंदगी। फर्क स‍िर्फ इतना है क‍ि क‍िसी का हुनर उसे वहां जल्‍दी पहुंचा देता है, क‍िसी का धीरे।

इसल‍िए कुमार व‍िश्‍वास के बहाने अपनी कुंठा, ईर्ष्‍या या न‍िजी न‍िराशा की उल्‍टी करना बंद कर‍िये। क‍िसी की सफलता और वैध कमाई से समस्‍या होना दरअसल सामने वाली की नहीं, अपनी सोच की परेशानी है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Ansooya

    May 14, 2026 at 1:47 pm

    Kya paisa kamane ka right surf Rahul Gandhi ko hi hai. Agar koi Mehnat karta to Usko BJP ka paisa bata dete . Chalo maan bhi li to khud bhi waisa karke Kama lo na ? Uske Liye bhi koi Gun honestly chaiya na !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन