Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

प्रसार भारती ने DD फ्री डिश के लिए मांगे आवेदन, न्यूज़ और अन्य चैनलों की कीमत जानिए!

Prasar Bharati ने डीडी फ्री डिश पर खाली पड़े MPEG-4 स्लॉट्स को भरने के लिए नया ई-ऑक्शन घोषित कर दिया है। यह 99वां ई-ऑक्शन 26 मई 2026 से शुरू होगा। जो चैनल इस बोली में जीतेंगे, उन्हें 5 जून 2026 से 31 मार्च 2027 तक डीडी फ्री डिश प्लेटफॉर्म पर जगह मिलेगी।

इस ऑक्शन में प्राइवेट टीवी चैनल और विदेशी पब्लिक ब्रॉडकास्टर्स भी हिस्सा ले सकते हैं, लेकिन उनके पास सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से वैध लाइसेंस होना जरूरी है।

प्रसार भारती ने चैनलों को भाषा और कंटेंट के हिसाब से अलग-अलग कैटेगरी में बांटा है। सबसे ज्यादा कीमत न्यूज चैनलों के लिए रखी गई है। न्यूज और करेंट अफेयर्स चैनलों को स्लॉट पाने के लिए कम से कम 61.65 लाख रुपये की बोली लगानी होगी। वहीं हिंदी-उर्दू छोड़ बाकी रीजनल चैनलों के लिए शुरुआती कीमत सिर्फ 4.94 लाख रुपये तय की गई है।

इस बार कंटेंट को लेकर भी नियम काफी सख्त कर दिए गए हैं। चैनलों को ध्यान रखना होगा कि हर महीने उनका कम से कम 75 फीसदी कंटेंट उसी भाषा और कैटेगरी का हो, जिसके नाम पर उन्होंने स्लॉट लिया है। इतना ही नहीं, कुल प्रसारण समय का 60 फीसदी हिस्सा भी उसी घोषित जॉनर का होना जरूरी होगा।

अगर कोई चैनल नियम तोड़ता पकड़ा गया तो मामला एक खास कमेटी के पास जाएगा। पहले चैनल को अपनी भाषा या जॉनर बदलने के लिए आवेदन करने का मौका मिलेगा, लेकिन लगातार गड़बड़ी मिलने पर उसे डीडी फ्री डिश से बाहर भी किया जा सकता है।

जो ब्रॉडकास्टर्स इस ई-ऑक्शन में हिस्सा लेना चाहते हैं, उन्हें 25 मई 2026 दोपहर 3 बजे तक ऑनलाइन आवेदन जमा करना होगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन