Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

इंडिया टुडे समूह से अलग हुए होनहार पत्रकार प्रतीक गौतम!

Man with short dark hair and glasses wearing a pale yellow kurta, arms crossed, looking at the camera.

डिजिटल पत्रकारिता में तेजी से अपनी पहचान बनाने वाले पत्रकार प्रतीक गौतम को लेकर सूचना है कि उन्होंने India Today समूह छोड़ दिया है।

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, प्रतीक गौतम अब पारंपरिक लेगेसी मीडिया से दूरी बनाकर किसी नए डिजिटल प्रोजेक्ट पर काम करने की तैयारी में हैं। हालांकि उन्होंने अभी तक अपनी अगली पारी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

प्रतीक गौतम ने कम उम्र में ही डिजिटल पत्रकारिता में मजबूत पहचान बनाई। वह The Logical Indian में डिजिटल एडिटर की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने News24 में हेड ऑफ इंग्लिश डिजिटल के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस ग्रोथ पर फोकस किया।

हाल ही में वह India Daily Live में न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत थे। यहां उन्होंने डिजिटल ऑपरेशंस और न्यूज़रूम मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली।

इसके अलावा प्रतीक गौतम CNN-News18, TV9, Janta Ka Reporter और Zee Media जैसे संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

जियोपॉलिटिक्स, डिफेंस और ग्लोबल अफेयर्स जैसे विषयों पर उनकी पकड़ को लेकर भी उन्हें जाना जाता है। मीडिया इंडस्ट्री में चर्चा है कि आने वाले समय में वह किसी नए डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म या चैनल के साथ सामने आ सकते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन