Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

“4PM क्यों बंद कराया गया?” एंकर ने इंस्टा पर ये सवाल पूछा तो रील पर भी प्रतिबंध लगा!

Instagram profile header for journalist_fiza in dark mode, showing bio, follower counts, and story highlights with circular avatars

लखनऊ- फ़िज़ा ने सिर्फ़ इतना पूछा था — “4PM क्यों बंद कराया गया?”

लेकिन ये सवाल शायद सत्ता को इतना भारी पड़ गया कि मोदी सरकार ने डर के मारे उसकी रील ही बंद कर दी.

वो रील जिसे सिर्फ़ एक घंटे में तीस लाख से ज़्यादा लोग देख चुके थे.

सरकार ने आदेश दिया — “ये रील प्रतिबंधित की जाती है.”

लेकिन दांव पड़ा एकदम उल्टा.

जैसे ही रील पर रोक लगी. फ़िज़ा के इंस्टाग्राम फॉलोवर्स बिजली की रफ़्तार से बढ़ने लगे. जो लड़की कल तक 3 हज़ार फॉलोवर्स पर थी. आज वो एक लाख पार कर चुकी है.

सरकार ने सोचा था 4PM को बंद कर देंगे तो आवाज़ दब जाएगी.

लेकिन हुआ बिल्कुल उल्टा.

जिस लड़की के इंस्टाग्राम पर सिर्फ़ 3 हज़ार फॉलोवर थे. आज उसी फ़िज़ा के एक लाख फॉलोवर हो चुके हैं. सिर्फ़ एक महीने में.

कारण? उसने डरने से इंकार कर दिया.

उसने सिर्फ़ एक सवाल पूछा था — “4PM से इतना डर क्यों लगता है सरकार को?”

बस इतना कहना था. रील बनाई गई. कुछ ही घंटों में लाखों लोगों ने देख ली. और फिर दो घंटे बाद उस रील पर भी रोक लगा दी गई.

यानी अब हाल ये है कि सत्ता सिर्फ़ चैनलों से नहीं डर रही. अब वो एक लड़की के मोबाइल कैमरे से भी डर रही है.

लेकिन शायद उन्हें समझ नहीं आया — ये 2026 का भारत है. यहाँ जितना दबाओगे. उतना विस्फोट होगा.

बांद्रा में जब बुलडोज़र चला. मस्जिदें तोड़ी गईं. लोग डरे हुए थे. तब फ़िज़ा कैमरा लेकर सड़क पर पहुँची. पुलिस के सामने खड़ी हुई. सवाल पूछे. और वो वीडियो महाराष्ट्र में आग की तरह फैल गया.

क्योंकि जनता अब स्क्रिप्टेड एंकर नहीं देखना चाहती. जनता अब वो लड़की देख रही है जो सड़क पर खड़े होकर सत्ता से सवाल पूछ रही है.

ये सिर्फ़ एक लाख फॉलोवर नहीं हैं. ये सरकार के डर का मीटर है.

हर नया फॉलोवर सत्ता को एक संदेश दे रहा है — “अब डर तुम्हें लग रहा है.”

इतिहास गवाह है. जब-जब सत्ता ने आवाज़ दबाने की कोशिश की है. तब-तब नई आवाज़ें पैदा हुई हैं.

4PM को बंद किया. तो हजारों नए 4PM पैदा हो गए.

और याद रखिए — तानाशाही की सबसे बड़ी हार तब शुरू होती है. जब नौजवान डरना बंद कर देते हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन