Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तराखंड

पत्रकार हेम भट्ट रिहा, जन दबाव के कारण बैकफुट पर आए सीएम धामी!

News interview scene: journalist with glasses interviews a man in a white kurta; microphone labeled with JAI BHARAT TV logo in the corner.

आज सुबह 4 बजे घर से उठाये गये पत्रकार हेम भट्ट को एसटीएफ/देहरादून पुलिस ने अब से कुछ देर पहले लंबी पूछताछ के बाद छोड़ दिया है।

पुलिस के अनुसार पत्रकार हेम भट्ट पर पिछले दिनों गिरफ्तार भू माफिया सकलानी से वित्तीय लेन-देन के आरोपों की जाँच हेतु उन्हें सुबह 4 बजे तड़के घर से इसीलिये उठाना पड़ा, क्योंकि पत्रकार हेम भट्ट तड़के ही पुलिस की पूछताछ से बचने के लिये हल्द्वानी निकलने के फ़िराक में थे।

अजब संयोग है कि कल ही पत्रकार हेम भट्ट ने मुख्यमंत्री धामी के खिलाफ मोर्चा खोले हुये धामी विरोधी खेमे के आक्रामक विधायक,पूर्व शिक्षा मंत्री और वर्तमान गदरपुर विधायक अरविंद पांडे का तड़कता- भड़कता इंटरव्यू भी लिया था।

जय भारत टीवी के पत्रकार हेम भट्ट का पूर्व शिक्षा मंत्री और गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय का कल लिया गया वो इंटरव्यू जिसके बाद आज सुबह पुलिस पत्रकार हेम भट्ट को कथित रूप से मारपीट और घसीटते हुए घर से ले गयी.. देखें वीडियो, लिंक पर क्लिक करें-

https://www.facebook.com/share/v/14oQJmpe2j9/?mibextid=wwXIfr

पत्रकार हेम भट्ट रिहा! दून पुलिस बोली, “दूसरे हेम भट्ट की है तलाश। गलती से पत्रकार को ले गये।” अरे क्या मजाक है, गलती समझ आने में भी पुलिस को पूरा दिन लग गया। यह दमन है, साजिश के तहत।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन