Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

पलकी शर्मा ने शुरू किया ‘इंडिया ग्लोबल रिव्यू’

Portrait of a smiling Indian woman with dark hair, wearing a gold and beige saree and a small bindi against a neutral background.

वरिष्ठ पत्रकार और चर्चित न्यूज एंकर Palki Sharma ने अपना नया मीडिया वेंचर “India Global Review” यानी IGR लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने आधिकारिक तौर पर फर्स्टपोस्ट से अलग अपनी स्वतंत्र मीडिया यात्रा शुरू कर दी है।  

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पलकी शर्मा ने जनवरी 2026 में फर्स्टपोस्ट के मैनेजिंग एडिटर पद से इस्तीफा दे दिया था। उस समय ही संकेत मिल गए थे कि वह अपना स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म शुरू करने जा रही हैं।  

अब उन्होंने “India Global Review” नाम से एक डिजिटल-फर्स्ट ग्लोबल मीडिया कंपनी की घोषणा की है। यह प्लेटफॉर्म दुनिया के मामलों को “भारतीय नजरिए” से पेश करने पर फोकस करेगा। कंपनी का दावा है कि वह अमेरिका, यूरोप, पश्चिम एशिया, दक्षिण एशिया और अफ्रीका समेत कई क्षेत्रों में अपनी पहुंच बनाएगी।  

पलकी शर्मा ने लॉन्च के दौरान कहा कि भारत अब केवल वैश्विक बातचीत का हिस्सा नहीं है बल्कि उसे आकार भी दे रहा है। उनके मुताबिक मौजूदा ध्रुवीकृत मीडिया माहौल में IGR तथ्य, संदर्भ और संतुलित दृष्टिकोण पर आधारित पत्रकारिता करने का प्रयास करेगा।  

बताया जा रहा है कि इस नए मीडिया वेंचर को संस्थागत निवेशकों का समर्थन मिला है और कंपनी ने विभिन्न देशों के लिए एडिटोरियल, प्रोडक्शन और डिजिटल टीम की भर्ती प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।  

पलकी शर्मा इससे पहले WION में “Gravitas” शो के जरिए अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। बाद में वह Network18 समूह के फर्स्टपोस्ट से जुड़ीं जहां उन्होंने “Vantage” शो को लोकप्रिय बनाया।  

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन