Connect with us

Hi, what are you looking for?

टीवी

एनडीटीवी समूह के इस चैनल का नाम आज शाम से बदल जाएगा!

नई दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड (NDTV) के एक चैनल का नाम आज शाम सात बजे से बदल जाएगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने चैनल के नाम और लोगो में बदलाव को मंजूरी दे दी है।

ये बदलाव अंग्रेजी न्यूज चैनल NDTV 24×7 के नाम में होगा। जो अब बदलकर सिर्फ NDTV कर दिया जाएगा।

कंपनी ने 14 अगस्त 2026 को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि MIB ने 13 अगस्त को भेजे पत्र के जरिए इस बदलाव की अनुमति दी है। मंजूरी के बाद चैनल अब ‘NDTV 24×7’ की जगह ‘NDTV’ नाम से प्रसारित होगा। इसके साथ चैनल का लोगो भी बदला जाएगा।

15 अगस्त शाम 7 बजे से नया नाम

NDTV के मुताबिक, यह बदलाव 15 अगस्त 2026 की शाम 7 बजे से प्रभावी होगा। यानी आज शाम 7 बजे के बाद दर्शकों को अंग्रेजी न्यूज चैनल स्क्रीन पर NDTV नाम और नए लोगो के साथ दिखाई देगा।

कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा है कि मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद चैनल नए नाम और लोगो के तहत अपना प्रसारण जारी रखेगा।

करीब 20 साल बाद बदलेगा चैनल का नाम

NDTV 24×7, NDTV के प्रमुख अंग्रेजी न्यूज चैनलों में से एक रहा है। अब नाम को छोटा कर सिर्फ NDTV करने के साथ चैनल की ब्रांडिंग में भी बदलाव देखने को मिलेगा।

इस बदलाव के बाद NDTV के अंग्रेजी न्यूज चैनल की पहचान एक नए नाम और लोगो के साथ सामने आएगी। 15 अगस्त की शाम 7 बजे से यह बदलाव ऑन-एयर हो जाएगा।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन