Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

वरिष्ठ पत्रकार रोहित पुनेठा ने न्यूज इंडिया 24×7 को कहा अलविदा!

वरिष्ठ पत्रकार, न्यूज एंकर और डिजिटल मीडिया संपादक रोहित पुनेठा ने न्यूज इंडिया 24×7 से इस्तीफा दे दिया है। वह चैनल में आउटपुट एडिटर के तौर पर कार्यरत थे और लोकप्रिय शो ‘16 आने सच’ को भी होस्ट करते थे।

रोहित पुनेठा का पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव रहा है। न्यूज इंडिया 24×7 से पहले वह iTV Network के इंडिया न्यूज में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। वहां उन्होंने आउटपुट हेड और एग्जीक्यूटिव एडिटर के पद पर काम किया।

अपने पत्रकारिता करियर में रोहित पुनेठा आजतक जैसे प्रतिष्ठित न्यूज संस्थान से भी जुड़े रहे हैं, जहां उन्होंने सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में काम किया।

न्यूज इंडिया 24×7 छोड़ने के बाद अब रोहित पुनेठा की अगली पारी को लेकर मीडिया जगत में चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, फिलहाल उन्होंने अपने अगले संस्थान या नई भूमिका को लेकर कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।

रोहित पुनेठा ने अपने एफबी अकाउंट में लिखा है-

नौकरी छोड़ दी है! अभी कोई नई नौकरी नहीं मिली है…और ना ही कोई बड़ी प्लानिंग है।
बस फिलहाल इतना तय है कि सुबह उठकर ऑफिस जाने की जल्दी नहीं है!
आगे का अपडेट समय आने पर दिया जाएगा। बाक़ी समय सही रहता है या नहीं ये तो ऊपर वाला जाने…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन