Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

इंडिया टुडे, टाइम्स नेटवर्क और रिपब्लिक वर्ल्ड से इन तीन महिला पत्रकारों की नई पारी

मीडिया जगत में पत्रकारों की नई नियुक्तियों और करियर बदलाव का सिलसिला जारी है। सुषमा पांडेय ने इंडिया टुडे में सीनियर सब एडिटर के तौर पर नई पारी शुरू की है। नीचे पढिए और जानिए कौन कहां गया है….?


सुषमा पांडेय ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि उन्होंने इंडिया टुडे में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम शुरू किया है। हालांकि, उनकी पिछली संस्था और कार्य अनुभव के बारे में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।


वहीं, अनुकृति सिंह ने टाइम्स नेटवर्क में करेस्पॉन्डेंट के तौर पर नई जिम्मेदारी संभाली है। टाइम्स नेटवर्क से पहले वह रिपब्लिक टीवी में करेस्पॉन्डेंट के रूप में कार्यरत थीं। इससे पहले वह मोजो स्टोरी में प्रोड्यूसर और एएनआई में सब एडिटर के तौर पर काम कर चुकी हैं।


इसी क्रम में स्वेक्षा श्री रिपब्लिक वर्ल्ड से सीनियर करेस्पॉन्डेंट के तौर पर जुड़ी हैं। उन्होंने अपनी नई जिम्मेदारी की जानकारी साझा करते हुए बताया कि पत्रकारिता में छह साल का अनुभव पूरा करने के बाद वह इस भूमिका में कदम रख रही हैं। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी में उनका जोर जमीनी स्तर की खबरों, जरूरी मुद्दों की सटीक रिपोर्टिंग और खबरों के व्यापक संदर्भ को सामने लाने पर रहेगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन