Connect with us

Hi, what are you looking for?

सियासत

नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत, ज्ञानेश कुमार, अजीत डोभाल अब धीरे-धीरे घिरते जा रहे हैं : राहुल गांधी

Man with gray beard addresses a crowd at a press conference, microphones in front, Indian flag in the background.

राहुल गांधी-

मैं नरेंद्र मोदी, RSS और इनसे जुड़े लोगों के ख़िलाफ़ एक दशक से भी ज़्यादा समय से लड़ रहा हूँ। मैं अपने विरोधियों को उतनी अच्छी तरह समझता हूँ, जितना कोई भी अपने प्रतिद्वंद्वी को समझता है। मैं इन्हें अंदर तक जानता हूँ, इनकी हर चाल से वाक़िफ़ हूँ।

इन लोगों की सबसे बड़ी पहचान है – कायरता।

नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत, ज्ञानेश कुमार, अजीत डोभाल – इस कहानी के खलनायक – अब धीरे-धीरे घिरते जा रहे हैं। इनके चारों तरफ़ से दायरा सिमट रहा है।

जो करना है, कर लीजिए। जितनी पुलिस बुलानी है, बुला लीजिए – 10 हज़ार, 20 हज़ार, 50 हज़ार, जितनी चाहें बुला लीजिए।

सारे नेताओं को गिरफ़्तार कर लीजिए। सारे युवाओं को गिरफ़्तार कर लीजिए। हम सबको गिरफ़्तार कर लीजिए।

घबराइये मत – हम आपको चारों तरफ़ से घेर रहे हैं, और हम पीछे हटने वाले नहीं हैं।
मेरी बात याद रखिए – हमें जो जानकारी चाहिए, वह हमारे पास पहले से है।

हम अपने संविधान की रक्षा करेंगे। हम हिंदुस्तान की जनता की आवाज़ की हिफ़ाज़त करेंगे। और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि पिछले 10-15 सालों में हिंदुस्तान के साथ जो हुआ है, वह दोबारा कभी, किसी भी सूरत में न हो।

हिंदुस्तान के युवाओं, मुझे आप पर गर्व है। अपना विरोध जारी रखिए। हम आपके साथ खड़े हैं।

हम यह सुनिश्चित करेंगे कि इस सरकार और हमारे संविधान पर हमला करने वालों को शिकस्त मिले।

देखें संबंधित वीडियो-

https://www.facebook.com/share/v/19KHRz6uTn/?mibextid=wwXIfr

राहुल के कहे से सहमत. आप जानते हैं कि आरएसएस, बीजेपी और मोदी से लड़ाई पॉलिटिकल जिसके कई फ्रंट और आयाम हैं. एक प्रजाति है सिविल सोसाइटी – इनसे पार्टनरशिप ज़रूर करे लेकिन आउटसोर्स कतई नहीं.
दिल्ली में ये कोई 100 लोग हैं जो हर फोटोफ्रेम में रहते हैं.
लेकिन इनकी प्राथमिकता कांग्रेस कभी नहीं है. जैसे ही इन्हे दूसरा विकल्प मिलता है ये आपके फोटोफ्रेम के बाहर चले जाते हैं – जैसा आजकल हो रहा है. 2014 में ये कुनबा अन्ना हज़ारे के पीछे खड़ा था और मोदी के लिये रास्ता बनाने में इसी ने बड़ा रोल निभाया.

-प्रशांत टंडन, वरिष्ठ पत्रकार

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन