Connect with us

Hi, what are you looking for?

सियासत

राष्ट्रपति महोदया, दुष्यंत गौतम की सिक्किम के राज्यपाल के पद पर नियुक्ति से मैं स्तब्ध हूं- राहुल गांधी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को संबोधित राहुल का पत्र भी पढ़ें…

राहुल गांधी-

राष्ट्रपति महोदया,

19 साल की अंकिता भंडारी ने एक VIP के लिए अपनी गरिमा से समझौता करने से इनकार किया, जिसके कारण उसकी हत्या कर दी गई। चार साल बाद भी CBI की धीमी जांच के चलते यह सवाल बना हुआ है कि वो VIP कौन था।

अंकिता के परिवार समेत कई लोग मानते हैं कि दुष्यंत गौतम इस मामले से जुड़े हुए हैं। ऐसे में उनकी सिक्किम के राज्यपाल के पद पर नियुक्ति से मैं स्तब्ध हूं। राज्यपाल के पद पर रहते हुए उनके खिलाफ कोई आपराधिक कार्यवाही नहीं हो सकती।

दुष्यंत गौतम की नियुक्ति की सलाह देकर प्रधानमंत्री मोदी ने साबित किया है कि महिलाओं की सुरक्षा की उन्हें बिल्कुल परवाह ही नहीं है।

मैं आपसे अपील करता हूं कि सरकार को इस नियुक्ति पर पुनर्विचार करने और जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को पदभार न देने की सलाह दें।

अंकिता के माता-पिता की न्याय की उम्मीद मत टूटने दीजिए।

Official letter on Rahul Gandhi's Lok Sabha letterhead, dated 15 October 2026, addressed to the President of India, discussing a murder case and related VIP probe details.
Page of a formal letter arguing for reconsideration of an appointment, ending with 'Sincerely, Rahul Gandhi' and a blue signature.

संबंधित खबर…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन