Connect with us

Hi, what are you looking for?

वेब-सिनेमा

रावण दहन के दिन सुधीर चौधरी और कांग्रेसी बीवी श्रीनिवास के बीच छिड़ी जुबानी जंग!

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर रावण दहन के दिन डीडी एंकर सुधीर चौधरी और कांग्रेस सेवादल के चीफ ऑर्गनाइजर बीवी श्रीनिवास (श्रीनिवास भद्रावती वेंकट) के बीच हुई तीखी जुबानी जंग देखने को मिली। दोनों तरफ से एक दूसरे पर वार पलटवार किया गया है। इसकी शुरूआत हुई सुधीर चौधरी के एक ट्वीट से।

20 अक्तूबर को अपने एक ट्वीट में चौधरी लिखते हैं-

“बाज़ार में एक नया गैंग आया है : Regime Change Gang ये अर्बन नक्सल, टुकड़े टुकड़े गैंग का नया रूप है।“

सुधीर का यह ट्वीट श्रीनिवास को चुभ गया। जिसके जवाब में चौधरी का ट्वीट रिट्वीट करते हुए लिखा-

“सब कुछ शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से होगा, और DD News के दफ्तर में बैठे रावणों का दहन भी..“

इसके बाद सुधीर चौधरी ने पलटवार कर लिखा है-

भाई इतना अहंकार ठीक नहीं है, वो भी विजय दशमी के दिन। शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीका तो सिर्फ चुनाव है। ये भाषा तब शोभा देती है जब चुनाव जीत लिया हो। 2014 में 44 सीट याद हैं? पहले चुनाव जीत लो फिर तय होगा कौन राम है कौन रावण?

Screenshot of a Twitter post by Sudhir Chaudhary in Hindi about elections and a Ram-Ravan reference, with a reply/quote from Srinivas BV shown in a thread below. Includes usernames, profile pics, and a dark-themed Twitter UI. Timestamp and view count visible.
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन