डॉ अमित जैन-
मेरी दादी बोलती थी कि खाने के बाद आधा घंटे तक पानी मत पीना। बाबा जी कहते थे कि तांबे के लोटे में पानी रखकर पीना है। इंस्टाग्राम के इन्फ्लुएंसर कहते हैं पन्द्रह हज़ार का एल्केलाइन आयोडाइज्ड खरीदो या एल्कलाइन वाटर पियो तीनों ही गलत है।
विज्ञान इन सब पर अलग दृष्टिकोण रखता है। आइए देखें पानी से जुड़े तीन सबसे बड़े भ्रम।
- खाने के साथ पानी पीना
कहा जाता है कि खाने के साथ पानी पीने से गैस्ट्रिक जूस पतला हो जाता है और पाचन बिगड़ता है। वास्तविकता यह है कि पेट का Hydrochloric Acid इतना शक्तिशाली होता है कि पानी उसे कमजोर नहीं कर सकता। पेट एक डायनेमिक सिस्टम है—पानी आने पर शरीर तुरंत एसिड का उत्पादन कर लेता है। American Journal of Gastroenterology (2004) ने स्पष्ट किया कि पानी पाचन को धीमा नहीं करता, बल्कि भोजन को नरम कर बेहतर पचने में मदद करता है।
निष्कर्ष: जब प्यास लगे, तब पानी पिएँ—खाने से पहले, साथ या बाद में। केवल एसिड रिफ्लक्स वाले लोग सावधानी बरतें।
- Alkaline Water का भ्रम
मार्केट में दावा किया जाता है कि Alkaline Water पीने से शरीर का pH बढ़ेगा, कैंसर नहीं होगा और एसिडिटी ठीक होगी। लेकिन सच्चाई यह है कि हमारे खून का pH शरीर खुद स्थिर रखता है (7.35–7.45)। किडनी और फेफड़े 24 घंटे यह काम करते हैं। पेट का एसिड (pH ~2) किसी भी अल्कलाइन पानी को तुरंत न्यूट्रलाइज कर देता है।
निष्कर्ष: Alkaline Water एक महंगी मार्केटिंग स्कीम है, जिसके दावों का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
- तांबे के बर्तन का पानी
कहा जाता है कि तांबे के लोटे में रखा पानी इम्यूनिटी बढ़ाता है, डायबिटीज और जोड़ों का दर्द ठीक करता है। आयुर्वेद में Tamra Jal का उल्लेख है, लेकिन केवल विशेष परिस्थितियों और सीमित समय के लिए। विज्ञान कहता है कि शरीर को प्रतिदिन लगभग 0.9 mg कॉपर चाहिए, जो सामान्य आहार से मिल जाता है। WHO की सुरक्षित सीमा 2 mg/दिन है। तांबे के बर्तन में रखा पानी सामान्यतः सुरक्षित है, लेकिन यदि पानी एसिडिक हो (जैसे नींबू मिलाकर), तो कॉपर का स्तर खतरनाक हो सकता है और लिवर डैमेज जैसी समस्याएँ पैदा कर सकता है।
अंतिम संदेश
पानी सिर्फ पानी है—यह हाइड्रेशन करता है। इसके आगे की कहानियाँ भावनात्मक और मार्केटिंग आधारित हैं।
- जब प्यास लगे, पानी पिएँ।
- Alkaline Water पर पैसा खर्च न करें।
- तांबे का पानी सीमित और सावधानी से लें।



