Connect with us

Hi, what are you looking for?

टीवी

कांग्रेस प्रवक्ता यश श्रीवास्तव ने आजकल अकेले ही मीडिया चैनल्स पर गर्दा उड़ा रखा है!

सरस आजाद-

यार इस आदमी की बेशर्मी तो देखो।

खुद टेढ़ा बैठ कर भाजपा के प्रवक्ताओं और जर्नलिस्ट के भेष में बैठे एंकर्स जो असल में केवल भाजपा के लिए फील्डिंग करते हैं, को सीधा कर दे रहा है। जनाब का नाम है यश श्रीवास्तव। आज कल इन्होंने अकेले ही मीडिया चैनल्स पर गर्दा उड़ा रखा है। ग़ज़ब की डिबेटिंग स्किल्स हैं इनकी। बात करने का गंभीर लहजा, अकाट्य तर्क क्षमता और सही समय पर सही तथ्य रखने के हुनर के कारण ये अच्छे-अच्छे भाजपा के प्रवक्ताओं के छक्के छुड़ा रहे हैं। जो काम पहले भाजपा के प्रवक्ता काँग्रेस के प्रवक्ताओं के साथ करते थे, वही अब यश उनके साथ कर रहे हैं।

Young man in a black jacket standing outdoors at night with arms crossed or clasped in front of him.
यश श्रीवास्तव

मेरी नज़र में यह अच्छा संकेत है। विपक्ष जो आज तक कमजोर दिखता था वह अब मजबूत दिखता है। वरना अकेले भाजपा के प्रवक्ताओं से साथ-साथ इन एंकरों को, जो खुद भी असल में भाजपाई ही हैं, को चुप होने या टॉपिक बदलने पर मजबूर कर देना आसान काम नहीं है।

यश श्रीवास्तव में यह क्षमता कूट-कूट कर भरी है। काँग्रेस अगर 1-2 प्रवक्ता इनके जैसे और ले आई तो मीडिया को चुल्लू भर पानी में डुबकी लगानी पड़ जाएगी। क्योंकि यश मजबूर कर रहे हैं इन प्रवक्ताओं को खुद अपना नकाब उतार कर फ़ेक देने के लिए। देश निश्चित तौर पर बदलाव की राह पर है। हाँ, अंधे हो चुके भक्तों को यह तब तक नहीं दिखेगा जब तक असल में यह हो न जाए।

हालाँकि, वह यह महसूस तो कर रहे हैं लेकिन वो कहते हैं न कि – “दिल है कि मानता नहीं।” तो उनका दिल यह मानने को तैयार ही नहीं है कि बदलाव की बयार बह चुकी है। और वैसे भी अंधभक्तों या तो यह है कि वह सब कुछ बर्दाश्त करेंगे – मंदिर में चन्दा चोरी, वोट चोरी, धार्मिक नफ़रत लेकिन वो भाजपा को ही चुनेंगे। यही तो अंधापन है।

खैर, जो दर्शक इस गोदी मीडिया के कारण टीवी देखना बंद कर चुके थे, वे वापस से टीवी पर न्यूज देखने के शुरुआत कर सकते हैं, कम से कम यश श्रीवास्तव के लिए। अगर आपने इनको टीवी पर डिबेट करते हुए देखा है तो बताइए इनकी क्या बात आपको अच्छी लगती है?

संबंधित खबर…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन