Connect with us

Hi, what are you looking for?

सुख-दुख

आजकल मैं भड़ास के लिए पत्रकारों का टेस्ट ले रहा हूँ, ज्यादातर अयोग्य लोगों ने सीवी भेजा हुआ है!

यशवंत सिंह-

आजकल मैं पत्रकारों का टेस्ट ले रहा हूँ। भड़ास के लिए तलाश रहा हूँ। कह सकता हूँ ज्यादातर सीवी भेजने वाले पत्रकार बनने के लायक़ ही नहीं हैं लेकिन पत्रकारिता ख़ुद पतित हो चुकी है तो इस परनाले में कोई भी कीड़ा मकोड़ा डुबकी लगा रहा है।

एक सज्जन को लैपटॉप पर टाइप करना नहीं आता, वे बस मोबाइल से पत्रकारिता करते हैं। जाहिर है वे एक जिले के टीवी वाले स्ट्रिंगर हैं। लेकिन उन्हें भड़ास में भी काम करना है। जबरदस्ती। अरे भाई आप मोबाइल दौर के पत्रकार हो तो मोबाइल जर्नलिज्म ही करो। काहे वो काम करना चाहते हो जिसके लिए फिट नहीं हो।

एक सज्जन को मैंने दो कापियाँ दी भड़ास पर अपलोड करने के लिए तो उन्होंने खबर की ही ऐसी तैसी कर दी। अच्छी हेडिंग को बिगाड़ दिया। स्लग नहीं लिखा। पैराग्राफ तक नहीं लगाया। मैंने माथा पीट किया।

एक मैडम को मैंने दो खबरें दीं पोस्ट करने के लिए। स्लग नहीं लिखा उन्होंने। खबर पोस्ट कर दिया। अब बोल रही हैं सैलरी बताओ। अब कोई खबर नहीं डालूँगी। पहले सेलरी बताओ। मैंने कहा मैडम अभी तो आपने मेरे द्वारा भेजी गई दो खबरें अपलोड की हैं। अब आपको ख़ुद खबर खोजकर बनाकर अपलोड करना है। बिना ये वाला टेस्ट लिए मैं कैसे सेलरी बता दूँ।

उन्होंने जॉब के लिए स्पेशल विनती की थी लेकिन बिना पूरा टेस्ट दिए जिस तरह से वो सेलरी तय कराने पर अड़ी हैं उससे लगता है उन्हें शुरू में ही प्रणाम कर लेना उचित है।

टेस्ट जारी है। तय किया हूँ रोज दो तीन लोगों का टेस्ट लूंगा। उपयुक्त कैंडिडेट के मिलने तक। फ़र्ज़ी लोगों से अनुरोध है काबिलियत न हो तो जॉब के लिए सीवी न भेजा करें। ठेला खोमचा गुमटी लगाना बेहतर है। अपना भी समय मीडिया में ख़राब करते हो और सामने वालों का भी। #journalism #MediaJobs

आप योग्य पत्रकार हैं और बेरोजगार हैं तो भड़ास के साथ टाइम पास करिए, सीवी भेजिए- 7678515849

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन