Connect with us

Hi, what are you looking for?

आयोजन

छत्तीसगढ़ सरकार इन पाँच पत्रकारों को देगी ‘राज्य अलंकरण सम्मान- 2026’, देखें लिस्ट

रायपुर, 1 नवंबर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्योत्सव 2026 के लिए राज्य अलंकरणों का ऐलान कर दिया है, और इस बार पत्रकारिता जगत से पांच नाम सम्मान की सूची में शामिल हैं। संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने रविवार को रायपुर में पत्रकार वार्ता में कुल 41 पुरस्कारों के लिए चुनी गई विभूतियों और संस्थाओं के नाम घोषित किए। इनमें 14 पुरस्कार संस्कृति विभाग के और 27 अन्य विभागों के माध्यम से दिए जाएंगे। राज्य स्थापना दिवस पर होने वाले राज्योत्सव के समारोह में ये सम्मान प्रदान किए जाएंगे।

सम्मानित होने वाले पत्रकार:

  • प्रमोद कुमार साहू (रायपुर) – चन्दूलाल चन्द्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार, प्रिंट मीडिया (हिंदी)
  • बरुण सखाजी – इलेक्ट्रॉनिक मीडिया (हिंदी) श्रेणी
  • रसिका पांडेय – इलेक्ट्रॉनिक मीडिया (हिंदी) श्रेणी
  • शिशिर रॉय चौधरी – माधवकर खेर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार, प्रिंट मीडिया (अंग्रेजी)
  • अनंत विजय (वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक) – पंडित माधव राव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मकता सम्मान, रचनात्मक लेखन एवं हिंदी भाषा के लिए

अन्य क्षेत्रों में प्रमुख सम्मान

कला और सिनेमा में रायपुर के डॉ. पुरुषोत्तम चन्द्राकर को हबीब तनवीर सम्मान और फिल्म निर्देशक मोहन सुंदरानी को किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरण मिलेगा। सैयद ताहिर अली (करन खान) को किशोर साहू सम्मान से नवाजा जाएगा। पंडवानी कला के लिए दुर्ग के चेतन लाल देवांगन को डॉ. तीजन बाई सम्मान, छत्तीसगढ़ी लोकगीत के लिए साधना यादव को लक्ष्मण मस्तुरिया सम्मान, और लोक संगीत के लिए ब्रह्मभूषण वर्मा को खुमान साव सम्मान दिया जाएगा।

साहित्य में डॉ. बिहारिलाल साहू को पं. सुन्दरलाल शर्मा सम्मान, दुर्गा प्रसाद पारकर को लाला जगदलपुरी साहित्य पुरस्कार और डॉ. बहुरन सिंह पटेल को संस्कृत भाषा सम्मान मिलेगा। समाजसेवा के क्षेत्र में धमतरी के दुमन लाल ध्रुव को शहीद वीरनारायण सिंह स्मृति सम्मान, कोरबा की संजू देवी को गुंडाधुर सम्मान और गरियाबंद की लोक आस्था सेवा संस्थान को मिनीमाता सम्मान के लिए चुना गया है।

विधि के क्षेत्र में कौस्तुभ शुक्ला और हेमन्त कुमार मिश्र को बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल सम्मान, अपराध अनुसंधान में DSP सुरेश कुमार ध्रुव को पंडित लखनलाल मिश्र सम्मान, और महिला सशक्तिकरण के लिए कांकेर की लालबुजुंद बैद्या को माता बहादुर कलारिन सम्मान दिया जाएगा। स्वास्थ्य में डॉ. दिनेश कुमार नाग को धन्वन्तरि सम्मान और आदिवासी सेवा के लिए रायपुर के सत्य साईं संजीवनी अस्पताल को डॉ. भंवरसिंह पोर्ते सम्मान मिलेगा।

संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि राज्य अलंकरण समारोह प्रदेश की प्रतिभाओं और संस्थाओं के योगदान को सम्मान देने का अवसर है, और इसके ज़रिए सरकार उत्कृष्ट काम करने वालों को प्रोत्साहित करना चाहती है।

36 नामों की सूची यहां देखें…

Table listing awardees for छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस 2026, with columns: क्रम, सम्मान का नाम, क्षेत्र, विभाग, सम्मान प्राप्ताओं का नाम, एक-एक पंक्ति का विवरण।
Table listing officials: serial number, name, field/department, unit, and district (a multi-column government directory).

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य अलंकरण की घोषणा की है। पत्रकारिता के क्षेत्र में दिया जाने वाला चन्दूलाल चंद्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार प्रिंट मीडिया के लिए दैनिक भास्कर के सीनियर जर्नलिस्ट प्रमोद साहू और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए आईबीसी 24 के सीनियर जर्नलिस्ट वरुण सखाजी और विस्तार न्यूज की काबिल एंकर रसिका पांडेय को दिया जाएगा। वहीं, अंग्रेजी पत्रकारिता प्रिंट के लिए मधुकर खेर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार वरिष्ठ पत्रकार शिशिर राय चौधरी को प्रदान किया जाएगा। सभी साथियों को बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।
-प्रफुल्ल ठाकुर


शिवम मिश्रा-

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य अलंकरण की घोषणा की है। पत्रकारिता के क्षेत्र में दिया जाने वाला चन्दूलाल चंद्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार विस्तार न्यूज की क़ाबिल और मेहनती एंकर Rasika Pandey को दिया जा रहा है।

इस सम्मान की असल हकदार तुम हो रसिका। ये सम्मान केवल तुम्हारी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि तुम्हारी मेहनत, प्रतिभा, निष्पक्ष पत्रकारिता और सालो के संघर्ष का गौरवपूर्ण प्रतिफल है। तुम्हारी निर्भीक आवाज, प्रभावशाली व्यक्तित्व और पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने समाज में तुम्हारी एक अलग पहचान बनाई है।

तुम्हारी यह उपलब्धि निश्चित ही हम सभी युवा पत्रकारों, विशेषकर महिला पत्रकारों के लिए प्रेरणास्रोत है। इस सम्मान से यह स्पष्ठ हो चुका है की अब सरकार की नजर में युवा प्रतिभाओं की भी गिनती शुरू हो चुकी है। यह सम्मान उन सभी युवाओं के सपनों को नई उड़ान देगा, जो अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर अपनी पहचान बनाना चाहते हैं।

प्रतिभा को जब सम्मान मिलता है, तो सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरी युवा पीढ़ी का हौसला बुलंद होता है। शानदार, जोरदार दोस्त ऐसे ही झंडा बुलंद रखो।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन