Connect with us

Hi, what are you looking for?

आयोजन

नीलेश मिश्रा को छोड उमर अब्दुल्लाह से चिपकीं NDTV की पूर्व एंकर निधि राजदान, देखें दूसरी शादी की तस्वीरें!

पहले पत्रकार नीलेश मिश्रा से हुई थी शादी, 2007 में हुआ तलाक; जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की भी यह दूसरी शादी..

Joyful Indian couple at a wedding, woman in pale blue saree with mehndi, man in beige kurta, pink floral backdrop and petals framing them.

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार और NDTV की पूर्व एंकर निधि राजदान से शादी कर ली है। 31 अक्टूबर को दोनों ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर अपने रिश्ते की जानकारी सार्वजनिक की। उमर अब्दुल्ला ने तस्वीरों के साथ लिखा, ‘कल एक नए सफर की शुरुआत हुई।’ वहीं निधि राजदान ने भी उमर को टैग करते हुए लिखा, ‘इट्स डन, ब्रो।’ मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, दोनों ने 30 अक्टूबर को दिल्ली में विशेष विवाह अधिनियम के तहत शादी की। समारोह में दोनों परिवारों के सदस्य मौजूद थे।

इस शादी के साथ निधि राजदान और उमर अब्दुल्ला दोनों ने अपने जीवन की दूसरी पारी शुरू की है। निधि राजदान की इससे पहले पत्रकार और लेखक नीलेश मिश्रा से शादी हुई थी। दोनों ने 2005 में विवाह किया था, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला और 2007 में दोनों का तलाक हो गया। नीलेश मिश्रा पत्रकारिता के अलावा लेखन और रेडियो कार्यक्रमों के लिए भी जाने जाते हैं।

कौन हैं निधि राजदान?

निधि राजदान देश की जानी-मानी अंग्रेजी पत्रकार और टेलीविजन एंकर हैं। उन्होंने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से पढ़ाई की और भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टीवी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा हासिल किया। उन्होंने 1999 में NDTV के साथ अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की थी। करीब 22 साल तक इस संस्थान से जुड़ी रहीं और चैनल की एग्जीक्यूटिव एडिटर के साथ-साथ प्रमुख एंकर की जिम्मेदारी भी संभाली।

NDTV पर निधि राजदान का चर्चित कार्यक्रम ‘Left, Right & Centre’ था। इस शो के जरिए उन्होंने देश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों और समसामयिक घटनाओं पर बहसों का संचालन किया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तर भारत, विदेश नीति और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों की रिपोर्टिंग की। जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर भारत की रिपोर्टिंग के लिए उन्हें रामनाथ गोयनका पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। वह ‘Left, Right and Centre: The Idea of India’ नाम की किताब की लेखिका भी हैं।

NDTV छोड़ने और हार्वर्ड के नाम पर हुए फिशिंग मामले की चर्चा

जून 2020 में निधि राजदान ने NDTV छोड़ने की घोषणा की थी। उस समय उन्होंने बताया था कि उन्हें हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पत्रकारिता पढ़ाने का प्रस्ताव मिला है। हालांकि, जनवरी 2021 में उन्होंने खुलासा किया कि हार्वर्ड में नौकरी का प्रस्ताव देने के नाम पर उनके साथ एक सुनियोजित फिशिंग धोखाधड़ी हुई थी। उन्होंने बताया था कि इस फर्जी प्रस्ताव के कारण वह ठगी का शिकार हुईं और उन्होंने कानूनी कार्रवाई करने की बात कही थी।

इसके बाद वह फरवरी 2022 में NDTV लौटीं और ‘No Spin’ कार्यक्रम की एंकरिंग की। जनवरी 2023 में उन्होंने फिर चैनल से इस्तीफा दे दिया।

उमर अब्दुल्ला की भी दूसरी शादी

उमर अब्दुल्ला की पहली शादी 1994 में पायल नाथ से हुई थी। दोनों के दो बेटे हैं। लंबे समय तक अलग रहने के बाद इस साल 31 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने आपसी सहमति से उनके विवाह को समाप्त करने का आदेश दिया था। इसके करीब तीन महीने बाद उमर ने निधि राजदान के साथ शादी की घोषणा की है।

शादी समारोह में उमर के पिता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला, उनकी मां मॉली और परिवार के अन्य सदस्य शामिल हुए। निधि के माता-पिता, वरिष्ठ पत्रकार एमके राजदान और सरला राजदान भी समारोह में मौजूद थे।

निधि राजदान और उमर अब्दुल्ला के संबंधों को लेकर पहले भी चर्चाएं होती रही थीं। अब दोनों ने सार्वजनिक रूप से शादी की जानकारी साझा कर इन चर्चाओं पर विराम लगा दिया है।

टीवी एंकर निधि राजदान जम्मू कश्मीर सीएम उमर अब्दुल्ला से जुम्मे को शादी करके निधि अब्दुल्ला हुईं, निधि की उमर से जुम्मे को शादी करने की खबर और फोटो को उमर अब्दुल्ला ने X पर साझा किया है।
अब्दुल्ला ने 1 सितंबर 1994 को पायल नाथ (पायल अब्दुल्ला) से पहली शादी की थी। लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद 31 जुलाई 2026 को सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी से दोनों का तलाक हो गया था।
अब फिर एकबार उमर अब्दुल्ला नई पारी की शुरुआत कर रहे हैं आप सभी भी बधाई दे सकते हैं।


जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पूर्व पत्रकार निधि राजदान से शादी कर ली है।
56 साल के उमर अब्दुल्ला की 3 महीने पहले पहली पत्नी पायल से तलाक हुआ था। 49 साल की निधि राजदान की 2005 में शादी हुई थी। 2007 में तलाक हो गया था।
-राजेश साहू, पत्रकार, दैनिक भास्कर


डॉ प्रकाश हिंदुस्तानी-

एंकर निधि राजदान को मुबारकबाद! उमर को भी!

Couple posing on a grand wooden staircase indoors; woman wearing a red embroidered traditional dress and jewelry, beside a man in a blue suit.

NDTV से जुड़ी रही प्रमुख एंकर निधि राजदान ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से शादी कर ली है. ये बात उमर अब्दुल्ला ने खुद कुछ देर पहले सोशल मीडिया पर फोटू चेंपकर औपचारिक जानकारी दी कि दोनों एक नये सफर की शुरुआत कर चुके हैं. (तीन महीने पहले ही उमर अब्दुल्ला का अपनी पहली पत्नी पायल नाथ से तलाक हुआ था.)

कजाने क्या बात है कि NDTV की एंकरनियां और नेताओं में खूब छनती है और वे शादी भी करते रहे हैं. कोई राज़ हो तो बताना भाई लोगों!

NDTV की एंकर सोनिया सिंह ने वरिष्ठ राजनेता रतनजीत प्रताप नारायण सिंह (आर.पी.एन. सिंह) से शादी की। आर.पी.एन. सिंह यूपीए सरकार में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री रह चुके हैं और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होकर राज्यसभा सांसद बने.

NDTV की ही एंकर अमृता राय और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सितंबर 2015 में शादी की थी. बधाई तो बनती है!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन