Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

पत्रकार दीपक चौधरी, शुभम गर्ग और राजा सिंह राठौर के बारे में सूचनाएं!

दीपक चौधरी ने टाइम्स नाउ नवभारत के साथ नई पारी शुरू की है। उनके परिचितों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर नई पारी के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।


शुभम गर्ग ने सोशल मीडिया पर अपने कार्यालय में आखिरी दिन की तस्वीर साझा करते हुए अपनी अब तक की यात्रा को याद किया। उन्होंने लिखा कि यह सफर यादों, हंसी और सीखने के अनुभवों से भरा रहा। साथ ही, उन्होंने अपनी टीम और उन सहयोगियों का आभार जताया, जिन्होंने हर दिन को खास बनाया। शुभम ने इसे अलविदा नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत बताया है। बता दें कि शुभम इंडियन एक्सप्रेस समूह में कार्यरत थे।


वहीं, राजा सिंह राठौर ने सुकमा से पूरे बस्तर संभाग तक अपनी पत्रकारिता की जिम्मेदारी का दायरा बढ़ाया है। अब तक वह सुकमा जिले से नक्सलवाद और बस्तर की जमीनी खबरों को कवर कर रहे थे। अब वह एशियन न्यूज के साथ जगदलपुर से बतौर बस्तर ब्यूरो काम करेंगे और पूरे बस्तर संभाग की खबरें कवर करेंगे।

राजा सिंह राठौर ने अपनी नई जिम्मेदारी को लेकर फेसबुक पर लिखा कि उनकी कोशिश जमीनी खबरों, अनसुनी कहानियों और बेबाक पत्रकारिता के जरिए बस्तर की उन आवाजों को मंच देने की रहेगी, जिन्हें सामने आना चाहिए। उन्होंने अपने पाठकों और दर्शकों से आगे भी स्नेह और सहयोग बनाए रखने की अपील की है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन