Connect with us

Hi, what are you looking for?

सुख-दुख

जिस इंसान के दिमाग और तकनीक के इशारे पर पूरी दुनिया का फ्यूचर टेक नाच रहा, उसका ही सिस्टम एक खूबसूरत महिला जासूस के आगे हैंग हो गया!

जिस इंसान के इशारे पर दुनिया का फ्यूचर टेक नाच रहा, वो Nvidia के जेन्सन हुआंग कथित चीनी हनीट्रैप में फंस गए, तो एंजेल प्रिया के वीडियो कॉल में फंसने वालों को क्या दोष दें! रूपेश कुमार सोनकर की टिप्पणी पढ़िये-

जेन्सन हुआंग की सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर

रूपेश कुमार सोनकर

बताइए भाई साहब, दुनिया को सबसे एडवांस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और सुपरकंप्यूटर की चिप बनाकर देने वाली Nvidia के सह-संस्थापक और सीईओ जेन्सन हुआंग, जिनकी अकेली कंपनी का साम्राज्य भारत की कुल इकॉनमी से भी बड़ा है, वो खुद एक चीनी हनीट्रैप का शिकार हो गए! सोचिए, जिस इंसान के दिमाग और तकनीक के इशारे पर पूरी दुनिया का फ्यूचर टेक नाच रहा है, जब उसका ही सिस्टम एक खूबसूरत जासूस के आगे हैंग हो गया, तो फिर यहाँ उन आम लोगों की क्या ही बिसात है जो व्हाट्सएप और फेसबुक पर किसी अनजान लड़की की प्रोफाइल से आए वीडियो कॉल के ऑफर को स्वीकार कर फँस जाते हैं।

अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की जांच में खुलासा हुआ है कि 63 साल के जेन्सन हुआंग सिंगापुर की कंपनी ‘मेगास्पीड’ की एग्जीक्यूटिव एलिस हुआंग के साथ रोमांटिक रिश्ते में फँस गए थे। अमेरिकी इंटेलिजेंस का मानना है कि एलिस को चीन की खुफिया एजेंसी ने खास तौर पर हुआंग को फँसाने, अंदरूनी जानकारी निकालने और अमेरिकी AI चिप प्रतिबंधों में सेंध लगाने के लिए ही प्लांट किया था। अमेरिका ने चीन को एडवांस चिप न मिले इसके लिए दुनिया भर के कानून और ताले लगाए, और चीन ने सीधा कंपनी के मुखिया पर ही हनीट्रैप का पासा फेंक दिया। नतीजा यह हुआ कि एलिस की कंपनी ने पिछले दो सालों में करीब 4.8 बिलियन डॉलर के एनवीडिया चिप्स खरीदे और प्रतिबंधित अमेरिकी तकनीक को चीन तक पहुँचाने का खेल कर दिया।

जब इस पूरे मामले का भंडाफोड़ हुआ और अमेरिकी संसद ने जवाब तलब किया, तो दुनिया के सबसे ताकतवर सीईओ साहब को अपनी कंपनी के कर्मचारियों को चिट्ठी लिखकर कबूल करना पड़ा कि उन्होंने अपनी पत्नी को धोखा दिया है और उनके पास अपनी इस गलती का कोई बहाना नहीं है। अब सोचिए, जब सिलिकॉन वैली की इतनी हाई-प्रोफाइल सिक्योरिटी और सलाहकारों के बीच रहने वाले खरबपतियों का यह हाल है, तो रात के 11 बजे फेसबुक और व्हाट्सएप पर किसी ‘एंजेल प्रिया’ के वीडियो कॉल के ऑफर को अपना सौभाग्य समझकर उठाने वालों को कोई क्या ही दोष दे!

तकनीक चाहे 5G से 10G पर पहुँच जाए और दुनिया में कितना भी बड़ा AI आ जाए, लेकिन ‘हनीट्रैप’ वाला प्राचीन सॉफ्टवेयर आज भी बिना किसी अपडेट के सौ फीसदी सफलता के साथ काम कर रहा है!

इसे भी पढ़ें:

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन