Connect with us

Hi, what are you looking for?

सियासत

उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता के बेटे को बना दिया विश्वविद्यालय का कुलसचिव!

उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय में डॉ. आयुष जोशी को एक साल के लिए प्रतिनियुक्ति पर कुलसचिव बनाया गया है. वे भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी के पुत्र हैं.

डॉ. आयुष जोशी को वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का कुलसचिव बनाने का उत्तराखंड शासन का आदेश

-योगेश भट्ट-

उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के नए कुलसचिव बने डॉ. आयुष जोशी, एक साल के लिए मिली जिम्मेदारी

उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के नए कुलसचिव डॉ. आयुष जोशी

उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय में डॉ. आयुष जोशी को नया कुलसचिव नियुक्त किया गया है. उन्हें एक वर्ष की अवधि के लिए प्रतिनियुक्ति पर यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

डॉ. आयुष जोशी भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी के पुत्र हैं. उनकी नियुक्ति की खबर सामने आने के बाद यह मामला चर्चा में है.


उत्तराखंड शासन के तकनीकी शिक्षा अनुभाग की ओर से 3 नवंबर 2026 को जारी कार्यालय आदेश के मुताबिक, वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून में चयन समिति की संस्तुति के आधार पर डॉ. आयुष जोशी को कुलसचिव के रिक्त पद पर प्रतिनियुक्ति पर तैनात करने की राज्यपाल ने स्वीकृति दी है. डॉ. जोशी अब तक महिला प्रौद्योगिकी संस्थान, देहरादून में असिस्टेंट प्रोफेसर थे. यह तैनाती वेतनमान 15,600-39,100 रुपये, ग्रेड पे 6,600 (सातवें वेतनमान के अनुसार वेतन स्तर-11, यानी 67,700-2,08,700 रुपये) पर की गई है.

आदेश के अनुसार यह नियुक्ति एक वर्ष के लिए या नियमित नियुक्ति होने तक, जो भी पहले हो, रहेगी. डॉ. जोशी को वेतन के अलावा नियमानुसार महंगाई भत्ता और अन्य भत्ते मिलेंगे, लेकिन कार्यभार ग्रहण करने के लिए यात्रा भत्ता नहीं मिलेगा. उनकी सेवा शर्तें संस्थान के सेवा नियमों से तय होंगी. उन्हें तुरंत कार्यभार ग्रहण कर शासन को योगदान आख्या देने को कहा गया है.

इसी आदेश में अब तक कुलसचिव रहे डॉ. राजेश उपाध्याय को तुरंत कुलसचिव पद से कार्यमुक्त होकर अपने मूल पद, सचिव, उत्तराखण्ड प्राविधिक शिक्षा परिषद, रुड़की पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है. आदेश सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा के डिजिटल हस्ताक्षर से जारी हुआ है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास