Connect with us

Hi, what are you looking for?

उत्तर प्रदेश

ओवैसी-चंद्रशेखर गठबंधन: सपा-कांग्रेस नहीं, सबसे बड़ा चैलेंज मायावती के लिए

चंद्रशेखर आजाद और ओवैसी का गठबंधन सपा-कांग्रेस से ज्यादा मायावती के लिए चुनौती है। शकील अख़्तर का विश्लेषण, साथ में वरिष्ठ पत्रकार मुकेश कुमार की टिप्पणी।

असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की मुलाकात

शकील अख़्तर-

चंद्रशेखर और ओवैसी का आज हुआ गठबंधन सबसे बड़ा चैलेंज किसके लिए है?

नहीं! सपा और कांग्रेस के लिए नहीं।

यह सबसे बड़ा चैलेंज है मायावती के लिए।

किस तरह? दो कारणों से।

एक, भाजपा को अब मायावती की वोट नियंत्रित करने की शक्ति पर भरोसा नहीं रहा, इसलिए उसने यह नया गठबंधन बनवाया है।

दूसरा, अगर यह गठबंधन चाहे कोई भी सीट न जीते, मायावती भी न जीतें, मगर वोट परसेंटेज मायावती से ज्यादा ले गया, तो समझ लीजिए मायावती की राजनीति हमेशा के लिए खत्म। मायावती का मूल आधार दलित है, कुछ-कुछ मुस्लिम भी मिलता है।

ओवैसी-चंद्रशेखर गठबंधन और अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया ग्राफिक

और अगर ये दोनों ज्यादा ओवैसी-चंद्रशेखर की तरफ शिफ्ट हो गए तो मायावती क्या करेंगी?

बाद में तो कुछ नहीं कर सकतीं। खेल ही खत्म हो जाएगा। मगर अभी जरूर कुछ कर सकती हैं।

अगर हिम्मत कर लें और कांग्रेस-सपा गठबंधन में शामिल हो जाएं, तो उनकी पार्टी का भविष्य भी बन जाएगा और बीजेपी का डर भी हमेशा के लिए निकल जाएगा।

यूपी की जीत पक्की हो जाएगी। यूपी की जीत का मतलब केंद्र की सरकार हिल जाएगी, और केंद्र की सरकार हिलने का मतलब उनके ऊपर जो ईडी, इनकम टैक्स की तलवारें लटकी हैं, वे भी खत्म हो जाएंगी।


ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद की दोस्ती किसने करवाई… क्या इसके पीछे बीजेपी का हाथ हो सकता है… इसका जवाब क्या इसमें ढूँढ़ा जा सकता है कि दोनों की दोस्ती से किसको फ़ायदा और किसको नुक़सान होगा… पिछले कुछ समय से ख़बरें आ रही थीं कि आज़ाद अमित शाह के संपर्क में हैं। क्या ये संपर्क इस खिचड़ी को पकाने के लिए ही किया जा रहा था…

हालाँकि ये और बात है कि दोनों मिलकर क्या कर पाएंगे। दोनों में दम नहीं है। दो शून्य मिलकर शून्य ही हो सकते हैं। लेकिन अगर बीजेपी और इंडिया के बीच कांटे की टक्कर हुई तो कुछेक सीटों पर ये नुक़सान पहुँचा सकते हैं।

– मुकेश कुमार (वरिष्ठ पत्रकार)
ओवैसी-चंद्रशेखर गठबंधन पर वैभव अग्रवाल की फेसबुक पोस्ट और कांग्रेस नेता आसिम वकार के आरोप पर भारत समाचार की पोस्ट का स्क्रीनशॉट

इसे भी पढ़ें: ओवैसी-चंद्रशेखर की दोस्ती से बढ़ी अखिलेश की बेचैनी

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास