Connect with us

Hi, what are you looking for?

टीवी

बड़े चैनल के नामी एंकर और महिला पत्रकार की नज़दीकियों की चर्चा, सोशल मीडिया पर गॉसिप का बाज़ार गर्म

एक बड़े राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल के नामी संपादक-एंकर और एक महिला पत्रकार की नज़दीकियों की चर्चा सोशल मीडिया पर गर्म है। दावों की पुष्टि नहीं हुई है।

मीडिया के गलियारों में इन दिनों एक नई गॉसिप तैर रही है। एक बड़े राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल के एक नामी संपादक-एंकर और उसी चैनल की एक महिला पत्रकार के बीच नज़दीकियों की चर्चा सोशल मीडिया पर ज़ोरों पर है।

सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों के मुताबिक़ दोनों की जान-पहचान सोशल मीडिया के ज़रिए तब हुई थी, जब महिला पत्रकार किसी दूसरे चैनल में थीं। दावा यह भी है कि बाद में उनके इस चैनल में आने में एंकर साहब की भूमिका रही और दोनों साथ घूमने भी गए। एंकर साहब शादीशुदा बताए जा रहे हैं।

चर्चा को हवा देने वाले पोस्ट में दोनों की साथ डिनर करती एक तस्वीर भी डाली गई है। इसके बाद कई लोग इस पर चटखारे लेते, तो कई पत्रकारीय नैतिकता पर सवाल उठाते दिखे।

हालांकि ये सारे दावे फ़िलहाल सोशल मीडिया पोस्ट तक ही सीमित हैं। न एंकर, न महिला पत्रकार और न ही चैनल की तरफ़ से इस पर कोई प्रतिक्रिया आई है। भड़ास4मीडिया इन दावों की पुष्टि नहीं करता।

बहरहाल, मीडिया के गलियारों में यह चर्चा फ़िलहाल थमती नहीं दिख रही।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास