Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

लल्लनटॉप से प्रोडक्शन हेड तरुण महेन्द्रू समेत कई लोगों ने दिया इस्तीफा

यूपी चुनाव से पहले लल्लनटॉप के प्रोडक्शन हेड तरुण महेन्द्रू, कई वीडियो एडिटर और सोशल मीडिया टीम के एक सदस्य ने इस्तीफा दे दिया है। संस्थान से लगातार हो रहे पलायन पर सवाल उठ रहे हैं।

विकास श्रीवास्तव-

यूपी चुनाव से पहले लल्लनटॉप को तगड़ा झटका देते हुए यहां के प्रोडक्शन हेड तरुण महेन्द्रू और कई वीडियो एडिटर ने इस्तीफा दे दिया है। इनमें वीडियो एडिटर हेमराज, शुभम, योगेश यादव और गौरांश के अलावा सोशल मीडिया टीम से गर्वित श्रीवास्तव ने भी लल्लनटॉप को अलविदा कह दिया है।

एक साथ कई इस्तीफों से लल्लनटॉप के अस्तित्व पर संकट मंडरा रहा है। चिंता ये सता रही है कि वीडियो एडिटर कम होने से यूपी चुनाव कैसे निपटेगा।

पिछले दो वर्षों में शायद ही कोई ऐसा हफ्ता गुजरा हो, जब लल्लनटॉप से एक-दो लोगों के इस्तीफे की खबर न आई हो। कुछ दिन पहले एडिटोरियल से कई लोग लल्लनटॉप छोड़ चुके हैं। संस्थान से लगातार हो रहे इस पलायन ने कई सवाल खड़े किए हैं।

सबसे हैरानी की बात यह है कि आखिर लल्लनटॉप में ऐसा क्या चल रहा है कि लोग लंबे समय तक टिक नहीं पा रहे? क्या वजह बेहतर अवसर हैं, वेतन और कामकाज से जुड़ी असंतुष्टि है या संस्थान के भीतर कुछ ऐसा है जो लगातार लोगों को बाहर जाने के लिए मजबूर कर रहा है?

खबर है कि यूपी चुनाव से पहले अभी कई और लोग इस्तीफा देने वाले हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास