Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

महाराष्ट्र

‘दिव्य मराठी’ में कॉस्ट कटिंग के नाम पर लिया जा रहा इस्तीफा, टेलिफोन ऑपरेटर ने श्रम विभाग में की शिकायत

जलगांव (महाराष्ट्र)। भास्कर समूह के मराठी अखबार ‘दिव्य मराठी’ का एचआर डिपार्टमेंट लगातार चर्चा में बना हुआ है। शुक्रवार को टेलिफोन ऑपरेटर चेतना वामन चव्हाण ने असिस्टेंट एचआर मैनेजर राजवंती कौर और एडमिन एक्जीक्युटिव प्रमोद वाघ के खिलाफ असिस्टंट लेबर कमिश्नर के दफ्तर में शिकायत दर्ज करायी। चेतना का कहना है कि ये दोनो उसके साथ बदसलूकी करते हैं तथा अपने उम्मीदवार को नौकरी दिलाने के लिए उस पर कॉस्ट कटिंग के नाम पर इस्तीफा देने का दबाव बना रहे हैं।

गौरतलब है कि पिछले साल ही एचआर डिपार्टमेंट की मनमानी के विरोध में न्यूज़ एडिटर विक्रांत पाटील ने इस्तीफा देकर भास्कर प्रबंधन को मुश्किल में डाल दिया था। पहले यहां आरई की मनमानी चलती थी और अब एचआर डिपार्टमेंट की मनमानी चल रही है। ख़बरें तो यह भी हैं कि यूनिट हेड भी राजवंती के इशारों पर नाचते हैं।

उधर अकोला-विदर्भ में ‘दिव्य मराठी’ की असफलता के बाद परेशानियों का दौर जारी है। अकोला में कॉस्ट कटिंग के नाम पर कर्मचारियों पर इस्तीफे का दवाब बनाया गया। इससे तंग आ कर 10 लोगों ने संस्थान को छोड़ दिया। विदर्भ के सभी स्ट्रिंगर और फोटोग्राफरों ने काम करना बंद कर दिया है। वाशिम का काम भी रुक गया है।

प्रबंधन द्वारा जलगांव के आरई दीपक पटवे का तबादला कर दिया गया है और प्रशांत दीक्षित को महाराष्ट्र राज्य का प्रधान संपादक बनाया गया है।

एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित।

आपको भी कुछ कहना-बताना है? हां… तो [email protected] पर मेल करें

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन