Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

आकाशवाणी, लखनऊ के महिला एनाउंसर का शव पंखे से लटकता मिला

लखनऊ से एक दुखद खबर आ रही है. आकाशवाणी में एनाउंसर के पद पर कार्यरत खुर्शीद अब्बास ने सुसाइड कर लिया है. वे इंदिरानगर के सेक्टर डी क्षेत्र में रहती थीं. उनका शव कल उनके कमरे से लटकता मिला. खुर्शीद कल सुबह अपनी बेटी हिबा को गोमतीनगर स्थित उसके स्कूल छोड़ने गई थीं. वापस आने के बाद उनका शव फंदे पर लटकता मिला.  खुर्शीद के भाई ने हत्या की आशंका जताई है. उधर, पुलिस का कहना है कि महिला मानसिक रूप से परेशान थीं, नींद की गोलियां खाया करती थीं, संभव है उन्होंने सुसाइड किया होगा. बाकी कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी. 

ज्ञात हो कि खुर्शीद के पति आबिद अब्बास का दो साल पहले इंतकाल हो चुका है.  खुर्शीद के सगे भाई का आरोप है कि कुछ रोज पहले खुर्शीद के ससुर और ननद ने उनकी बहन का गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया था. संभव है, इन्हीं लोगों ने खुर्शीद की हत्या कर शव फांसी पर लटका दिया होगा. खुर्शीद की बेटी का कहना है कि उनकी मां डिप्रेशन में रहती थीं, इसके कारण उन्होंने जान दे दी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन