Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

‘पत्रकार पर ईनाम घोषित’ के होर्डिंग लगाने वालों पर एफआईआर

: भूख हड़ताल पर बैठे पत्रकार, सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर दर्ज हुई रिपोर्ट : शाहजहांपुर में पत्रकार के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी लिखे होर्डिंग्स लगाए जाने से नाराज पत्रकारों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और भूख हड़ताल पर बैठ गए। डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को देकर होर्डिंग लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भूख हड़ताल सिटी मजिस्ट्रेट ने पत्रकार को जूस पिलाकर हड़ताल समाप्त कराई।

कुछ आसमाजिक तत्वों ने पत्रकार जगेंद्र सिंह के ‘वांटेड’ लिखित होर्डिंग शहर में जगह जगह लगा दिए। होर्डिग में थाना सदर बाजार के प्रभारी निरीक्षक को सीयूजी नम्बर भी डाल दिया। उसमें जगेंद्र को पकड़वाने वाले को उचित ईनाम दिए जाने की बात भी कही गई। गुरुवार सुबह जब कुछ लोगों की नजर जगह जगह लगे होर्डिंग पर गई, तो उन्होंने तुरंत मामले की सूचना जगेंद्र सिंह को दी। साथ ही थाना सदर बाजार पुलिस ने उक्त होर्डिंग के बावत जानकारी की। लेकिन कोतवाल जेपी तिवारी ने किसी तरह के होर्डिंग्स लगाए जाने से इंकार कर दिया। इसके बाद भड़के पत्रकार कलेक्ट्रेट पहुंचे और होर्डिंग लगाने वालों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए डीएम को संबेाधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौपा। पत्रकारों का कहना है कि कुछ दिनों ने नकली सरसों के तेल का कारोबार करने वाले सचिन बाथम और उसके साथी सुरेंद्र सेठ जैसे लोग जगेंद्र को धमका रहे थे कि उन लोगों के खिलाफ खबरें न छापीं जाए।

पत्रकारों का आरोप है कि जगेंद्र की छवि धूमिल करने के खिला इन लोगों ने ही अपमानजन शब्द लिखे होर्डिंग लगवाए। सिटी मजिस्ट्रेट ने ज्ञापन के आधार पर दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश थाना सदर बाजार पुलिस को कर दिए है। इस मौके पर दीप श्रीवास्तव, सौरभ दीक्षित, अमित त्यागी,अम्बुज मिश्र, रीतेश माथुर, पियूष दुवे, सुशील शुक्ला, प्रेमशंकर गंगवार, अमित गुप्ता, कमल सिंह, हेमंत डे, सुयश सिन्हा, विजय शुक्ला, विनीत सैनी, विजय भारती, गोविंद अवस्थी, विनीत गुप्ता, राजीव गुप्ता, जितेंद्र सिंह, अवनीश मिश्र, आदर्श मिश्र, रोहित यादव, अभिनव मिश्रा, अभिनय गुप्ता, रवि शर्मा, साजिद खां, सचिन गुप्ता, शानू, शान मोहम्मद, ओमप्रकाश, मनोज कुमार आदि पत्रकार मौजूद रहे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन